{"_id":"595d35d14f1c1b230c8b460f","slug":"111499280849-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्वर बंद होने से बैंक में काम ठप, लोग रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्वर बंद होने से बैंक में काम ठप, लोग रहे परेशान
Updated Thu, 06 Jul 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना। पंजाब नेशनल बैंक में सर्वर डाउन होने की वजह से लेनदेन प्रभावित रहा। लोग घंटों लाइन में लगे रहे। इसके बाद भी उनका काम नहीं हुआ। ग्राहकों ने बताया कि वे पिछले दो दिन से इस तरह की समस्या से जूझ रहे हैं। वे जरूरी काम के लिए भी अपने खातों से पैसा नहीं निकाल पा रहे।
पंजाब नेशनल बैंक में बुधवार को लगातार तीसरे दिन भी लेनदेन प्रभावित रहा। बैंक ने गेट बंद कर बोर्ड लगा दिया गया कि सर्वर नहीं चलने के कारण कामकाज बंद है। सर्वर खराब होने से बैंक में करीब चार करोड़ रुपये का लेनदेन ठप हो गया। देर रात तक बैंक के कर्मचारी दिन भर का काम रजिस्टरों में दर्ज करते रहे। बैंक में आढ़तियों के अलावा कई बड़े कारोबारियों के खाते हैं।
खाद के लिए निकालने आया था पैसे
बैंक में पैसे निकालने आए गांव रूखी के किसान ने बताया कि उसे अपनी धान की फसल में खाद डालना है। खाद डालने के लिए बैंक से पैसे निकालने के लिए आया था। पिछले दो दिनों से पैसे निकलवाने के लिए आ रहा हूं। खाते में पैसे होने के बावजूद भी अपना पैसा नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
फोटो 08- रामफल निवासी गांव रूखी।
दवाई भी नहीं मिल रही
सिवानका के सुरेंद्र ने बताया कि घर में बीमार बच्चों के लिए दवाई लेकर जानी थी। बैंक में सर्वर खराब होने का नाम लेकर पैसे नहीं दिए जा रहे हैं। दो दिन से वह बैंक के चक्कर काट रहे हैं। सुबह दस बजे बैंक के बाहर पहुंच गया था। उसके बाद भी पैसा नहीं मिल पाया।
फोटो 09-सुरेंद्र निवासी गांव सिवानका।
दो दिन से बंद है सर्वर
पंजाब नेशनल बैंक में सोनीपत से दो दिन से सर्वर खराब होने के कारण लेनदेन नहीं हो पा रहा है। सर्वर खराब होने के कारण न तो नकदी जमा हो पा रही है और न ही निकाल पा रहे हैं। इसी प्रकार ऑन लाइन पेमेंट या चेक से भुगतान भी प्रभावित हो रहा है। बैंक में रोजाना 4 करोड़ रुपये से ज्यादा का लेनदेन होता है।
रविराज सिंह, मैनेजर, पंजाब नेशनल बैंक।