{"_id":"661ecb1cd0d610f06a0efe44","slug":"1100-boxes-of-liquor-recovered-from-canter-case-against-driver-sonipat-news-c-197-1-snp1003-116950-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: कैंटर से शराब की 11 सौ पेटियां बरामद, चालक के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: कैंटर से शराब की 11 सौ पेटियां बरामद, चालक के खिलाफ मुकदमा
Wed, 17 Apr 2024 12:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 17 Apr 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
खरखौदा। आबकारी विभाग की तरफ से सैदपुर में रात को की जा रही चेकिंग के दौरान एक कैंटर से शराब की 11 सौ पेटियां बरामद की गई है। यह शराब पंजाब से दिल्ली लेकर जाई जा रही थी। बीच रास्ते में औचंदी बॉर्डर से कुछ ही दूरी पहले आबकारी विभाग की टीम ने शराब से भरे कैंटर को पकड़ लिया और नियमों के तहत कागजात पूरे नहीं मिलने पर चालक सहित शराब के कैंटर को सैदपुर चौकी पुलिस को सौंप दिया।
पंजाब के पटियाला से दिल्ली के कीर्ति नगर के लिए एरिस्ट्रोकैरेट प्रीमियम व्हीस्की की 11 सौ पेटियां भेजी गई थी।आबकारी विभाग से निरीक्षक जयगभगवान अपनी टीम के साथ सैदपुर गांव में वाहनों की जांच कर रहे थे। उन्हों शक के आधार पर कैंटर चालक को रुकवाया गया तो उसने अपनी पहचान कैथल जिले के गांव चंदाना निवासी अजय के रूप में दी। आबकारी निरीक्षक जय भगवान ने बताया कि स्टाॅक ट्रांसफर बिल के साथ ही केमिकल रिपोर्ट तो हैं, लेकिन चालक के पास ट्रांजिट स्लिप नहीं है। जिसके बगैर अब 1 मार्च 2024 से हरियाणा में शराब से भरे वाहन को गुजारा नहीं जा सकता है। पुलिस ने आबकारी अधिनियम व 188 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।