फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   110 students were honored for their outstanding performance.

Sonipat News: उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 110 विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Sun, 26 Apr 2026 02:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
110 students were honored for their outstanding performance.
समारोह में विद्यार्थियों के साथ प्राचार्य व अन्य स्टाफ। संस्थान
खरखौदा। राजकीय महाविद्यालय बलिदानी दलबीर सिंह, पिपली में शनिवार को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। विद्यार्थियों ने काॅलेज को विशेष रूप से सजाया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला उच्च शिक्षा अधिकारी व प्राचार्य डाॅ. तराना नेगी ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए काॅलेज की शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं खेल उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन किया है। वहीं राष्ट्रीय व राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में भी उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।
विज्ञापन

समारोह के दौरान कला एवं वाणिज्य संकाय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 48 विद्यार्थियों को पुरस्कार व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा खेलकूद में 9, एनएसएस में 3, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में 9 व अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 25 विद्यार्थियों को भी मंच पर सम्मानित किया गया। कुल मिलाकर 110 विद्यार्थियों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed