फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   11 new infected were found, 34 patients were cured

11 नए संक्रमित मिले, 34 मरीज ठीक हुए

Thu, 10 Jun 2021 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
11 new infected were found, 34 patients were cured
जिले में कोरोना संक्रमण जिस तेजी से फैला था, उसी तेजी से अब संक्रमण कम हो रहा है। राहत की खबर यह है कि बुधवार को किसी भी व्यक्ति की मौत कोरोना से नहीं हुई है। संक्रमित दर काफी नीचे पहुंच गई है तो रिकवरी रेट काफी ऊपर पहुंच गया है।
विज्ञापन

जिले में बुधवार को 11 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। यहां संक्रमितों की संख्या 47 हजार 288 हो गई है। बुधवार को संक्रमित से ज्यादा 34 मरीजों के ठीक होने पर छुट्टी मिल गई है। इस तरह 46 हजार 869 मरीज ठीक हो चुके हैं और 171 का इलाज चल रहा है। हालात यह है कि जितनी जांच की गई है, उनमें 0.62 प्रतिशत संक्रमित मिले हैं, जिससे जिले में रिकवरी रेट 99.65 प्रतिशत दर्ज किया गया है। जिले में अब तक कोरोना से 248 लोगों की मौत हो चुकी है, जिससे मृत्यु दर 0.52 प्रतिशत है। लोगों के स्वास्थ्य सुधार के लिए संक्रमण से प्रभावित मरीजों को अस्पताल में इलाज मुहैया कराने के साथ होम आइसोलेशन में भी रखा जा रहा है।
विज्ञापन

कोरोना से बचाव के लिए मास्क लगाना व सामाजिक दूरी जरूरी
डीसी ललित सिवाच ने कहा कि जिले में लगातार कोरोना के केस मिल रहे हैं। ऐसे में लोगों को खांसी, बुखार व सांस लेने में तकलीफ होने पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से संपर्क करके जांच करानी चाहिए। इसके अलावा लक्षण वाले मरीज मास्क का उपयोग करें और लोगों से छह फुट की दूरी बनाएं रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी ललित सिवाच ने बताया कि जिले में कोविड टेस्टिंग की रफ्तार को बढ़ाया गया है। जिले में प्रतिदिन पांच हजार से अधिक लोगों की कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए जा रहे हैं। सभी गांवों में भी कोविड टेस्टिंग के लिए स्वास्थ्य टीमें लगी हुई हैं।
कोविड अस्पतालों में आईसीयू बेड खाली नहीं
सरकार की ओर से अधिकृत किए कोविड अस्पतालों में एक भी आईसीयू बेड खाली नहीं है। इन अस्पताल में कुल 50 आईसीयू बेड हैं, जिन पर कोरोना के मरीज भर्ती हैं, जबकि सामान्य बेड, ऑक्सीजन बेड व वेंटिलेटर काफी संख्या में खाली पड़े हैं।
18 वर्ष से ज्यादा वर्ग के लिए 8 हजार डोज मिलीं
जिलेभर में 15 स्वास्थ्य केंद्रों की टीमों द्वारा बुधवार को विभिन्न जगहों पर टीकाकरण शिविर लगाए गए। जहां 18 से 44 साल तक के 3934 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। वैक्सीन लगवाने के लिए कई केंद्रों पर बुधवार सुबह ही युवाओं की लाइन लगनी शुरू हो गई है।
टीका लगवाने के लिए युवा काफी उत्साहित हो रहे हैं। उनका कहना है कि महामारी से निपटने के लिए सरकार का यह बेहतर कदम है, जिसका सभी लाभार्थियों को लाभ उठाने के लिए आगे आना चाहिए। इस तरह विभाग की ओर से युवाओं के अलावा बुजुर्गों समेत 4594 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
जिलेभर में सभी जगहों पर वैक्सीन लगाने का समय सुबह 10 से शाम चार बजे तक किया गया है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन व वैक्सीनेशन की अलग-अलग टीमें लगाई गई हैं। बुधवार सुबह से ही युवा वैक्सीन लगवाने के लिए शिविरों में पहुंचना शुरू हो गए थे। बुधवार को दो फ्रंटलाइन वर्कर्स वैक्सीन लगाई गई। 45 वर्ष से ज्यादा आयु के 462 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। इसके साथ ही 96 बुजुर्गों को भी वैक्सीन लगाई गई। इस तरह बुधवार को 4594 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। जिन लोगों को बुधवार को पहली बार यह वैक्सीन लगी है, ठीक उन्हीं लोगों को दोबारा वैक्सीन लगाई जाएगी, लेकिन कोरोना से बचने के लिए अब भी मास्क व सैनिटाइजर का प्रयोग करते रहना होगा। साथ ही लोगों को एक-दूसरे से दो गज की दूरी बनाए रखनी होगी।
यहां लगाए गए शिविर
स्वास्थ्य विभाग की ओर से विभिन्न जगहों पर शिविर लगाए गए। इस दौरान जिला अस्पताल में 253, सीएचसी फिरोजपुर बांगर में 317, गन्नौर में 149, खरखौदा में 139, जुआं में 653, बढ़खालसा में 622, नागरिक अस्पताल गोहाना में 451, सीएचसी भैंसवाल कलां में 141, मुंडलाना में 444, अर्बन हेल्थ सेंटर महावीर कॉलोनी में 222, कालूपुर में 207, पटेल नगर 320, अर्बन पीएचसी जटवाड़ा में 106, सुभाष नगर में 349, आरएचसी में 221 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने 260 लोगों को लगवाई वैक्सीन
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जिला स्वास्थ्य विभाग के साथ बुधवार को 18 से 44 वर्ष के लोगों में जिला कारागार में जेल अधीक्षक सतविंद्र गोदारा की देखरेख में 110 बंदियों व अर्बन हेल्थ सेंटर छोटूराम धर्मशाला में 150 लोगों को वैक्सीन लगवाई गई। साथ ही कानूनी सेवक दीपक कुमार मंथन द्वारा मुफ्त कानूनी सेवा व अन्य योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। सभी को मुफ्त मास्क व मुफ्त कानूनी सहायता की जानकारी के लिए प्राधिकरण की किताबें भी वितरित की गईं। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मी कीर्ति, मंजीत, पुष्पा देवी व मोहित द्वारा टीकाकरण करने में सहयोग किया गया।

आज यहां लगाए जाएंगे शिविर
जिला स्वास्थ्य विभाग को 18 से 44 साल तक के लोगों के लिए बुधवार को 8 हजार डोज मिली हैं। इससे पहले मंगलवार को 12 हजार डोज मिली थीं। वीरवार को जिला अस्पताल, सीएचसी फिरोजपुर बांगर, सुभाष नगर स्थित दुर्गा मंदिर, माता चिटाने वाले मंदिर, रोटरी क्लब कार्यालय, मीडिया सेंटर, सोनीपत आरएचसी, वाल्मीकि मंदिर, कामी रोड स्थित काली माता मंदिर, अग्रसेन भवन, खरखौदा सीएचसी, जैन स्थानक सेक्टर-15, सेक्टर-14 स्थित कम्यूनिटी सेंटर, गन्नौर सीएचसी, राधा स्वामी भवन लाठ, सीएचसी बढ़खालसा, गोहाना नागरिक अस्पताल व संत निरंकारी भवन रेलवे रोड पर 18 से 44 साल तक के लोगों के लिए शिविर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed