{"_id":"6255d1fd68adfc208a17a079","slug":"10th-maths-paper-exam-canceled-in-two-centers-arrested-the-youth-taking-the-exam-instead-of-the-other-sonipat-news-rtk643743686","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो केंद्रों की 10वीं गणित पेपर की परीक्षा रद्द, दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे युवक को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो केंद्रों की 10वीं गणित पेपर की परीक्षा रद्द, दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे युवक को दबोचा
विज्ञापन
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा के गणित विषय के पेपर में जमकर नकल चली। जिले में परीक्षा के दौरान 7 नकलची पकड़े गए। बोर्ड फ्लाइंग ने कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इनमें गोहाना क्षेत्र में बनाए गए दो परीक्षा केंद्रों में बाहरी हस्तक्षेप अधिक मिलने पर दोनों केंद्रों की परीक्षा रद्द कर दी गई। वहीं इन परीक्षा केंद्रों को गोहाना शिफ्ट करने के आदेश दिए। फ्लाइंग टीम ने एक परीक्षा केंद्र के बाहर एक युवक को मोबाइल सहित दबोचा। जांच करने पर मोबाइल में 6 अप्रैल से अब तक के सभी कोड्स के पेपर उत्तर कुंजी सहित मिले। वहीं एक परीक्षा केंद्र पर एक युवक को दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते हुए दबोचा। जिसके खिलाफ पुलिस को शिकायत दी गई।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं के दौरान मंगलवार को जिले में बनाए गए 82 परीक्षा केंद्रों पर 10वीं कक्षा का गणित विषय का पेपर हुआ। पेपर के दौरान नकल रहित परीक्षा करवाने के शिक्षा अधिकारियों के सभी दावे फेल होते नजर आए। कई परीक्षा केंद्रों पर जमकर नकल चली और बाहरी हस्तक्षेप भी अधिक रहा। बोर्ड अध्यक्ष जगबीर सिंह ने गोहाना में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर छापा मारा। इस दौरान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, आंवली व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, भैंसवाल कलां में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर बाहरी हस्तक्षेप अधिक मिला। बोर्ड अध्यक्ष ने इन दोनों परीक्षा केंद्रों पर दसवीं की गणित की परीक्षा रद्द करते हुए दोनों परीक्षा केंद्रों को उपमंडल गोहाना में शिफ्ट करने के आदेश दिए। इस दौरान एक विद्यार्थी को नकल करते हुए दबोचा।
मोबाइल में मिले प्रश्नपत्र और उत्तर कुंजी
फ्लाइंग टीम ने भैंसवाल कलां के परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर एक युवक को मोबाइल सहित दबोचा। मोबाइल की जांच की गई तो सभी अधिकारी हैरान रह गए। युवक के मोबाइल में 6 अप्रैल से लेकर अब तक के सभी कोड्स के प्रश्नपत्र व उत्तर कुंजी पाई गई। केंद्र अधीक्षक ने युवक को मोबाइल सहित पुलिस के हवाले कर दिया। बोर्ड फ्लाइंग के अधिकारियों ने केंद्र अधीक्षक व पर्यवेक्षकों को नकल रहित परीक्षा संचालित करवाने के निर्देश दिए और नकल करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
धारा-144 का होता रहा उल्लंघन
गोहाना के भैंसवाल कलां में बोर्ड फ्लाइंग को परीक्षा केंद्र के दायरे में कई कमरा खुला मिला। टीम के अधिकारी वहां पहुंचे तो कुछ स्टाफ सदस्य कंप्यूटर पर काम कर रहे थे। इस बारे में केंद्र अधीक्षक से जानकारी मांगी गई। उन्होंने बताया कि यह कमरा महाविद्यालय का है। टीम ने इसे धारा 144 का उल्लंघन बताते हुए इस प्रकार के कार्य पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के आदेश दिए।
दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते दबोचा
बोर्ड परीक्षा में नकल रोकने के लिए गठित उड़नदस्ते लगातार नकल करने वालों पर शिकंजा कस रही हैं। उसके बावजूद नकल मामले कम नहीं हो रहे। मंगलवार को आरएफ-17 उड़नदस्ता ने गोहाना के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बनाए गए परीक्षा में एक युवक को दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते पकड़ा। केंद्र अधीक्षक ने युवक के खिलाफ एफआईआर करवाते हुए पुलिस के हवाले कर दिया।