{"_id":"66760797359714b0c00acb54","slug":"10th-international-yoga-day-celebrated-with-the-spirit-of-vasudhaiva-kutumbakam-sonipat-news-c-197-1-snp1002-120004-2024-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: वसुधैव कुटुंबकम की भावना के साथ मनाया 10वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: वसुधैव कुटुंबकम की भावना के साथ मनाया 10वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह
Sat, 22 Jun 2024 04:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 22 Jun 2024 04:37 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत के पुलिस लाइन मैदान पर आयोजित जिलास्तरीय योग दिवस समारोह में योग करते मुख्यातिथि राई विध
सोनीपत। वसुधैव कुटुंबकम की भावना के साथ जिलास्तर पर पुलिस लाइन में 10वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह आयोजित किया गया। इसमें मुख्यातिथि के रूप में राई विधायक मोहन लाल बड़ौली ने शिरकत की। उन्होंने योगाभ्यास करते हुए कहा कि पूरा विश्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से योग दिवस मना रहा है। प्रधानमंत्री के प्रयासों से विश्वस्तर पर योग को स्वीकार्यता मिली है।
दीप प्रज्वलित करते हुए विधायक मोहन लाल बड़ौली ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह का शुभारंभ किया। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि वह योग को नियमित रूप से अपनाएं। देशवासियों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए ही योग को घर-घर और जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। योग हमारी प्राचीनतम विद्या है, जिसको हम भूलने लगे थे। प्रधानमंत्री के प्रयासों से पुन: योग के प्रति जागरूकता की अलख जगी है। हमारी जीवनशैली विश्व की श्रेष्ठतम जीवनशैली है, जिसका अनुकरण विश्व के अन्य देश करने लगे हैं। यही कारण है कि आज वसुधैव कुटुंबकम की भावना के साथ यह आयोजन किया गया है।
उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने मुख्य अतिथि सहित योग दिवस में शामिल सभी लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि योग बेहद लाभकारी है। हमें योग को अपनी दिनचर्या को प्रमुख अंग बनाना चाहिए, ताकि हम खुद को स्वस्थ रख सकें। कॉमन योग प्रोटोकॉल का संचालन शिक्षा विभाग से डीपीई राकेश दत्त व मंच का संचालन डाॅ. सुभाष सिसोदिया ने किया।
विज्ञापन
विद्यार्थियों ने दिखाई शानदार योग क्रियाएं
योग दिवस समारोह में विभिन्न स्कूलों के करीब 3500 विद्यार्थियों के साथ बूढ़े, जवान, महिलाओं, पुरुषों व एनसीसी कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास किया। शिक्षक सुनील ने योग प्रोटोकॉल के अनुसार योग सहायक धीरज, नीरज, पूजा व डाॅ. संगीता की सहायता से योगाभ्यास करवाया। योगाभ्यास में प्राणायाम के साथ योग क्रियाएं और विभिन्न योगासन शामिल रहे। विद्यार्थियों ने भी बेहतरीन योग प्रदर्शन किया।
योग मैराथन के विजेताओं को किया पुरस्कृत
विधायक मोहन लाल बड़ौली ने 19 जून को आयोजित योग मैराथन के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया। इनमें बुजुर्गो में 65 साल के कुलदीप खत्री व 57 साल के जसबीर खत्री शामिल रहे। इसी प्रकार लड़कों के वर्ग में कार्तिक, रवि, जतिन व लड़कियों के वर्ग में ईशीका, खुशी व आनंदी शामिल रही।
यह रहे मौजूद
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष जसबीर दोदवा, डीसीपी नरेंद्र सिंह, एसडीएम अमित कुमार, नगराधीश पूजा कुमारी, कृषि विभाग के उप-निदेशक पवन शर्मा, जिला राजस्व अधिकारी हरिओम अत्री, सीएमओ डॉ. जयकिशोर, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी बलविंद्र सिंह, उप जिला शिक्षा अधिकारी जितेंद्र छिक्कारा, आयुष चिकित्सक डाॅ. संजय शर्मा, सहित अनेक विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।