फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   108 buses sent to Kurukshetra for International Yoga Day celebrations, passengers troubled

Sonipat News: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह के लिए कुरुक्षेत्र भेजी 108 बसें, यात्री परेशान

Sat, 21 Jun 2025 01:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 21 Jun 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
108 buses sent to Kurukshetra for International Yoga Day celebrations, passengers troubled
सोनीपत। धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रदेश स्तरीय समारोह को लेकर शुक्रवार को 108 बसों को कुरुक्षेत्र भेज दिया गया। जिसकी वजह से सोनीपत व गोहाना बस अड्डे पर लोकल रूटों के साथ महत्वपूर्ण लंबे रूटों पर भी बस यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। शनिवार को भी यह बसों का संचालन प्रभावित रहेगा।
विज्ञापन

प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम के चलते चंडीगढ़, लुधियाना समेत कई लंबे रूट के साथ लोकल रूटों से रोडवेज बसों को हटाया गया। जिससे यात्रियों को अपने गंतव्य की ओर जाने के लिए बसों की कमी झेलनी पड़ी। ऐसे में कई-कई घंटे तक यात्रियों को बस अड्डे पर इंतजार करना पड़ा। सोनीपत डिपो की 108 बसों काे कुरुक्षेत्र भेज दिया गया है।
विज्ञापन

इनमें सोनीपत डिपो से 68 और गोहाना सब डिपो से 40 बस शामिल हैं। इसकी वजह से विभिन्न रूटों पर यात्रियों को बसों की कमी खली। हिसार, नारनौल, रोहतक, पानीपत, दिल्ली लोकल, गोहाना से अजमेर, बड़ौत समेत 50 से ज्यादा ग्रामीण रूटों पर बसों का संचालन बंद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनीपत प्रशासन के पास भी भेजी गई 16 बस

वहीं, जिलास्तरीय योग दिवस समारोह को लेकर भी सोनीपत डिपो से प्रशासनिक ड्यूटी में 16 बसों को भेजा गया। शुक्रवार को योग की रिहर्सल की गई। उक्त बसों के माध्यम से विद्यार्थियों व अन्य व्यक्तियों को जटवाड़ा स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचाया गया। शनिवार को भी सोनीपत में प्रशासनिक ड्यूटी में 16 बसों को भेजा जाएगा। इसकी वजह से बस यात्रियों को शनिवार को भी बसों की कमी खल सकती है।

प्रशासनिक ड्यूटी के चलते इन रूट से हटाई बसें
प्रशासनिक ड्यूटी के चलते जयपुर रूट से चार बस, चंडीगढ़ रूट से 25 बस, दिल्ली लोकल रूट से 16, बड़ौत रूट से छह और आगरा रूट से दो बसों का हटाया गया। रूट प्रभावित होने के चलते यात्री बस अड्डे पर परेशान रहे। जिसकी वजह से बस यात्री मुख्य तौर पर निजी बसों पर ही निर्भर रहे। लोकल रूटों पर भी यात्रियों को बसों का इंतजार करना पड़ा। गर्मी के कारण लोग काफी परेशान रहे।





अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह को लेकर कुरुक्षेत्र 108 बसें भेजी गई हैं। जिसकी वजह से रूटों पर यातायात प्रभावित हुआ है। यात्रियों को परेशानी न हो, इसके लिए कुछ रूटों पर बसाें का संचालन किया जा रहा है। रविवार को सभी रूटों पर परिचालन फिर से चालू हो जाएगा।
- संजय कुमार, महाप्रबंधक, हरियाणा रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed