{"_id":"62ae1a85a9cb8537ee5c6ff0","slug":"1035-policemen-will-be-deployed-for-security-sonipat-news-rtk649939359","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा के लिए 1035 पुलिसकर्मियों रहेंगे तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षा के लिए 1035 पुलिसकर्मियों रहेंगे तैनात
विज्ञापन
सोनीपत। निकाय चुनाव में सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सभी प्रबंध पूरे कर लिए हैं। निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए 1035 पुलिसकर्मियों व अधिकारियों को तैनात किया गया है। इसके अलावा आवश्यकता पड़ने पर रिजर्व पुलिस बल का भी प्रयोग किया जा सकेगा। एसपी हिमांशु गर्ग का दावा है कि चुनाव पूरी तरह निष्पक्ष कराए जाएंगे और किसी सूरत में कोताही बर्दाश्त नहीं होगी।
नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस ने सुरक्षा खाका तैयार किया है। एसपी ने बताया कि निकाय चुनाव के लिए कुल 35 लोकेशन बनाई गई हैं, जिन पर कुल 102 बूथ स्थापित किए गए हैं। जिनमें कुल 214 पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक बूथ पर दो पुलिस कर्मचारियों ी ड्यूटी लगाई गई है जिनमें 10 एएसआई, 17 मुख्य सिपाही, 85 सिपाही तथा 102 होमगार्ड व एसपीओ शामिल हैं।
शनिवार से नाके स्थापित कर उन पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाकर उन्हें तैनात कर दिया गया है। प्रत्येक नाके पर एसआई व एएसआई रैंक के अधिकारी के साथ चार पुलिसकर्मी व होमगार्ड जवान तैनात रहेंगे। रात के समय चेकिंग में तैनात रहने वाले कर्मी रिफ्लेक्टर जैकेट व वायरलेस सेट से लैस रहेंगे। उनके ड्रम व बैरिकेड पर भी रिफ्लेक्टर टेप लगाई गई है। संदिग्धों की चेकिंग के लिए पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। सीआईए की टीमों को भी सुरक्षा का जिम्मा सौंपा गया है। वह आपराधिक प्रवृति के लोगों पर शिकंजा कसेंगे। साथ ही बाहरी व्यक्तियों की निगरानी भी करेंगे। पुलिस कर्मी सादे कपड़ों में रहकर भी नजर रखेंगे।
विज्ञापन
डीएसपी करेंगे नाकों की चेकिंग
एसपी ने कहा कि है कि सभी नाकों की चेकिंग डीएसपी स्तर के अधिकारी करेंगे। साथ ही इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी लगातार पेट्रोलिंग करेंगे। गड़बड़ी की सूचना मिलते ही पुलिस टीम को तुरंत मौके पर भेजा जाएगा। पुलिस लाइन में रिजर्व पुलिस बल को भी रखा जाएगा। आवश्यकता महसूस होने पर तुरंत उन्हें भेजा जाएगा।
चार पेट्रोलिंग पार्टी बनाई
डीएसपी अधिकारियों की अध्यक्षता में 4 पेट्रोलिंग पार्टी बनाई गई है, जिसमें 5 डीएसपी, 5 इंस्पेक्टर, 5 एसआई व एएसआई, 10 मुख्य सिपाही तथा 100 सिपाही की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारियों की अध्यक्षता में 9 पेट्रोलिंग पार्टी बनाई गई हैं, जिसमें 9 इंस्पेक्टर, 9 एसआई और एएसआई, 9 मुख्य सिपाही, 18 सिपाही तथा 19 होमगार्ड व एसपीओ शामिल हैं। इसके अलावा भी पुलिसकर्मियों की ड्यूटी रिजर्व में भी लगाई गई है।
वर्जन
निकाय चुनाव में सुरक्षा को लेकर पूरा खाका तैयार किया गया है। चुनाव में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चुनाव पूरी तरह से शांतिपूर्ण व निष्पक्ष कराया जाएगा। इसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
-हिमांशु गर्ग, एसपी सोनीपत