फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   सरकार के खिलाफ बिजली कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

सरकार के खिलाफ बिजली कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Tue, 29 Jan 2019 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jan 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
सरकार के खिलाफ बिजली कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
बिजली कर्मचारियों ने किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना/गन्नौर। महम रोड स्थित पावर हाउस में सोमवार को बिजली निगम की यूनियनों से जुड़े कर्मचारियों ने एकत्रित होकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों में हड़ताल में शामिल होने पर सरकार द्वारा पीरियड ब्रेक करने और बायोमीट्रिक मशीनों पर हाजिरी लगाने के आदेश पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने जल्द इन आदेशों को वापस नहीं लिया जब आंदोलन तेज किया जाएगा।
यूनियन के वरिष्ठ नेता अनिल कौशिक ने कहा कि बिजली निगम के जिन कर्मचारियों ने बीती 8 व 9 जनवरी को हड़ताल में भाग लिया था, उनकी सर्विस में पीरियड ब्रेक दिखा दिया है। सरकार कर्मचारियों की जायज मांगों को अनदेखी करते हुए उन्हें डराने के लिए इस तरह के फैसले ले रही है। उन्होंने कहा कि निगम के आला अधिकारियों ने बायोमीट्रिक मशीनों पर हाजिरी लगाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि निगम के अधिकतर बिजली कर्मचारी ग्रामीण क्षेत्र और फील्ड में नौकरी करते हैं। जिन कर्मचारियों की ड्यूटी ग्रामीण क्षेत्र में वे मशीनों पर हाजिरी कहा लगाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार फैसलों को जल्द वापस ले नहीं तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इस दौरान सुरेश पहलवान, बलदेव राज अरोड़ा, अनिल शर्मा, संदीप शर्मा, समुंद्र, परमजीत सिंह, हरिओम, रामराज आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

गन्नौर में हरियाणा कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर एचएसईबी वर्कर यूनियन के बैनर तले कर्मचारियों की बैठक सोमवार को सब अर्बन कार्यालय में हुई। जहां यूनियन के पदाधिकारियों ने सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। सब यूनिट प्रधान एएफएम राजेंद्र ने कहा कि भाजपा ने सत्ता में आने से पहले कर्मचारियों से जो वादे किए थे, उन्हें अब तक पूरा नहीं कर पाई है। जिससे कर्मचारियों में रोष है। सरकार को आगामी चुनाव में इसका खामियाजा भुगतना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed