फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   नपा व नप की डीडी पावर लेखाकारों को मिली तो सीएम को इस्तीफा देंगे प्रदेशभर के अध्यक्ष

नपा व नप की डीडी पावर लेखाकारों को मिली तो सीएम को इस्तीफा देंगे प्रदेशभर के अध्यक्ष

Thu, 24 Jan 2019 12:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jan 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
नपा व नप की डीडी पावर लेखाकारों को मिली तो सीएम को इस्तीफा देंगे प्रदेशभर के अध्यक्ष
प्रदेश भर के नगर पालिका-नगर परिषद अध्यक्षों ने दी इस्तीफे की धमकी
विज्ञापन

अम उजाला ब्यूरो
गोहाना/सोनीपत। प्रदेश की नगर पालिका और नगर परिषदों के अध्यक्ष जल्द ही अपने वाइस चेयरमैन के अलावा पार्षदों के साथ मिलकर सीएम मनोहर लाल से मिलेंगे और उनको अपने इस्तीफे सौंपेंगे। प्रदेश की 35 नगर पालिकाओं व नगर परिषदों के अध्यक्षों ने बुधवार को सर्वसम्मति से यह फैसला गोहाना के रोहतक रोड स्थित एक निजी होटल में बैठक करके लिया है। इस बैठक में अध्यक्षों की एसोसिएशन भी बनाई गई है।
गोहाना के रोहतक रोड स्थित एक निजी होटल में प्रदेश की 35 नगर पालिकाओं व नगर परिषदों के अध्यक्षों की बैठक हुई। जिसमें प्रदेश सरकार के उस प्रस्ताव पर नाराजगी जताई गई, जिसमें उनसे डीडी पावर छीनकर वरिष्ठ लेखाकारों को सौंपने की तैयारी की गई है। चेयरमैन व चेयरपर्सन इस बात से भी नाराज हैं कि गांवों के सरपंचों को 20 लाख रुपये खर्च करने का अधिकार है और वह केवल 10 हजार रुपये के काम करा सकते हैं। इस बैठक की अध्यक्षता गोहाना नगर परिषद की चेयरपर्सन रजनी विरमानी ने करते हुए कहा कि प्रदेश की नगर पालिकाओं व नगर परिषद के निर्वाचित अध्यक्षों की शक्तियों को बढ़ाने की बजाय उनमें कटौती की जा रही है। उन्होंने कहा कि डीडी पावर चेयरमैन व चेयरपर्सन से छीनकर वरिष्ठ लेखाकारों को सौंपने का कोई औचित्य नहीं है। सरकार को सभी पत्राचार चेयरमैन व चेयरपर्सन से करना चाहिए, लेकिन ईओ व सचिव के माध्यम से ऐसा किया जाता है। अधिकारी चेयरमैन व चेयरपर्सन को जरूरी जानकारियां तक नहीं देते हैं और अपने स्तर पर मनमानियां करते हैं। नपा व नप के अध्यक्ष गांवों के सरपंचों से काफी ज्यादा वोटों का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसलिए नपा व नप के अध्यक्षों को 20 लाख रुपये तक के विकास कार्य कराने की अनुमति मिलनी चाहिए। वहां सर्वसम्मति से एसोसिएशन का गठन किया गया। जिसमें प्रदेशाध्यक्ष गोहाना की रजनी विरमानी, महासचिव राजौंद की गुड्डी राणा तो सचिव चीका की अमनदीप कौर को चुना गया। उपाध्यक्ष चरखी दादरी के चेयरमैन संजय छपारिया व कोषाध्यक्ष फतेहाबाद के चेयरमैन दर्शन नागपाल को चुना गया।
विज्ञापन

भाजपा के हैं सभी चेयरमैन और चेयरपर्सन
इस बैठक में राजेश शर्मा नगर परिषद चीका, दीपक छाबड़ा नगर परिषद असंध, सितेंद्र चौहान नगर परिषद निसिंग, अमित गोयल नगर परिषद इंद्री, गुड्डी राणा नगर परिषद राजौंद, ईश्वर नगर परिषद गन्नौर, भारती सैनी नगर परिषद नारनौल, संजय छपारिया नगर परिषद चरखी दादरी, पंकज बादल नगर पालिका बरवाला, सुनील नगर परिषद खरखौदा, बबीता नांगल चौधरी नगर परिषद आदि 35 मौजूद रहे। इनमें सभी चेयरमैन व चेयरपर्सन भाजपा से जुड़े हुए हैं तो इनमें कई पदाधिकारी भी रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed