{"_id":"5c38e761bdec2273477644f3","slug":"101547233121-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्नौर नगर पालिका क्षेत्र में रहने वालों को कूड़े के देने होंगे रुपये, 5 से लेकर 5000 रुपये तक बिल लगेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्नौर नगर पालिका क्षेत्र में रहने वालों को कूड़े के देने होंगे रुपये, 5 से लेकर 5000 रुपये तक बिल लगेगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्नौर नगर पालिका कूड़े के हर माह वसूलेगी 5 से 5000 रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
गन्नौर। नगर पालिका क्षेत्र में रहने वाले लोगों पर तरह-तरह के बोझ डाले जा रहे हैं और इस महंगाई के दौर में उनपर खर्च का एक नया बोझ डाल दिया गया है। क्योंकि नगर पालिका क्षेत्र में रहने वाले लोगों को अब कूड़ा डालने के रुपये भी देने होंगे और यह रुपये भी कम नहीं है, बल्कि 5 से 5000 रुपये तक इसका बिल वसूला जाएगा। वहीं नगर पालिका के अधिकारी दावा कर रहे हैं कि लोगों को कूड़ा डालने की परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी और कर्मचारी डोर-टू-डोर कूडा कलेक्शन करेंगे। इसके लिए ही लोगों से यह राशि वसूली जाएगी, लेकिन इससे यह जरूर साफ हो गया है कि नगर पालिका के अधिकारी सुविधा देने के नाम पर लोगों की जेब पर ही बोझ डालेंगे।
नगर पालिका के अधिकारी पिछले कई महीने से डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की व्यवस्था करा रहे थे। नगर पालिका के अधिकारियों ने जेबीएल कंपनी को इसका ठेका देकर डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन सिस्टम शुरू कराया हुआ है। लेकिन इस सुविधा को देने के साथ ही लोगों की जेब पर अलग से बोझ डालना शुरू कर दिया गया है और यह सुविधा नगर पालिका अपनी ओर से उपलब्ध नहीं करा रही है, बल्कि इसके लिए लोगों से रुपये वसूले जाएंगे। नगर पालिका की ओर से उस शुल्क की लिस्ट जारी कर दी गई है, जिसको कूड़ा डालने पर लोगों से वसूला जाएगा। इस तरह नगर पालिका ने लोगों से नया बिल वसूलने के लिए जेब ढीली करनी शुरू कर दी है।
इस तरह करनी होगी जेब ढीली
रिहायशी सामान्य दरें
-बीपीएल परिवारों, स्लम व मलिन बस्तियां-5 रुपये
-100 वर्ग मीटर तक के आवासीय मकान-20 रुपये
-100 से 200 वर्ग मीटर तक के हॉस्टल समेत आवासीय मकान-40 रुपये
-200 से 400 वर्ग मीटर तक के हॉस्टल समेत आवासीय मकान-50 रुपये
-400 वर्ग मीटर से अधिक हॉस्टल समेत आवासीय मकान-100 रुपये
-2000 वर्ग मीटर से अधिक के अपार्टमेंट में प्रति फ्लैट-100 रुपये
व्यावसायिक दरें
-अनाज मंडी व सब्जी मंडी में दुकानों, सर्विस स्टेशन, रेस्टोरेंट, ढाबों समेत 200 वर्ग फुट तक की निजी दुकान-25 रुपये
-अनाज मंडी व सब्जी मंडी में दुकानों, सर्विस स्टेशन, रेस्टोरेंट, ढाबों समेत 200 वर्ग फुट से अधिक की निजी दुकान-100 रुपये
-नर्सिंग होम, क्लीनिक, अस्पताल, औषधालयों, 50 बिस्तर तक के अस्पताल-1500 रुपये
-50 से 100 बिस्तर तक के अस्पताल-3000 रुपये
-100 बिस्तर से अधिक के अस्पताल-5000 रुपये
-मॉल, सिनेमा हॉल, शॉपिंग काम्पलेक्स, कारखाने, मिल-50 पैसे प्रति वर्ग फुट
-बैंकों, सभागारों, गेस्ट हाउस, 10 कमरों तक हॉस्टल-500 रुपये
-मैरिज हॉल, बेक्वेंट हॉल, 10 कमरों से ज्यादा हॉस्टल, कॉमर्शियल पार्टी लांज-4000 रुपये
-500 लोगों की कैपेसिटी वाले रेस्टोरेंट व क्लब-500 रुपये
-500 से अधिक कैपेसिटी वाले रेस्टोरेंट व क्लब-1000 रुपये
-पेट्रोल, गैस स्टेशन-1000 रुपये
-केंद्रीय व राज्य सरकार के कार्यालयों, कांप्लेक्स, कल्याण संगठन समिति कार्यालय-150 रुपये
-2 एकड़ तक की शैक्षणिक संस्थाएं-500 रुपये
-2 से 5 एकड़ तक शैक्षणिक संस्थाएं-1000 रुपये
-5 एकड़ से ज्यादा की शैक्षणिक संस्थाएं-2000 रुपये
-धर्मशालाएं, धार्मिक स्थल, खेल क्लब के लिए छूट रहेगी
(नोट: यह शुल्क प्रतिमाह वसूल किया जाएगा।)
---
नगर पालिका की ओर से जेबीएल कंपनी को शहर में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन का ठेका दिया गया है। इसके लिए लोगों से शुल्क वसूला जाएगा, जिसका निर्धारिण कर दिया गया है और यह कंपनी जल्द काम शुरू करने वाली है।
विज्ञापन
-पोषण मलिक, सफाई निरीक्षक