फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   मेडिकल कॉलेज में जांच को पहुंची महिला आयोग की टीम, छह महिला डॉक्टर ओर सामने आई, उत्पीड़न का आरोप

मेडिकल कॉलेज में जांच को पहुंची महिला आयोग की टीम, छह महिला डॉक्टर ओर सामने आई, उत्पीड़न का आरोप

Wed, 03 Jan 2018 12:57 AM IST
Updated Wed, 03 Jan 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में जांच को पहुंची महिला आयोग की टीम, छह महिला डॉक्टर ओर सामने आई, उत्पीड़न का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गोहाना। खानपुर कलां के बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज की कश्मीरी छात्रा के उत्पीड़न के मामले में महिला आयोग की अध्यक्ष ने जांच में आरोपी प्रोफेसर को दोषी पाया है। महिला आयोग की अध्यक्ष प्रतिभा सुमन ने आरोप लगाया कि कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर डॉ. जेपी माजरा उत्पीड़न मामले में दोषी हैं। वहीं आरोप है कि प्रोफेसर ने अपने डॉक्यूमेंट में फर्जीवाड़ा किया हुआ है। प्रोफेसर के खिलाफ पंजाब में भी इसी प्रकार का मामला सामने आया है। आयोग की अध्यक्ष ने प्रोफेसर को छुट्टी पर भेजने या निलंबित करने की सिफारिश करने की बात कही है। वहीं उन्होंने करीब दो घंटे तक छात्रा से बात की। आयोग के सामने छह अन्य महिला चिकित्सकों ने प्रोफेसर पर उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। आयोग ने प्रोफेसर को छुट्टी पर भेजने या निलंबित करने की सिफारिश करने की बात कही है। टीम ने आरोपों को सच माना है। जल्द ही आयोग अपनी रिपोर्ट सरकार को भेजकर कार्रवाई की अनुशंसा करेगा।
मंगलवार शाम करीब पांच बजे राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा प्रतिभा सुमन अपनी टीम के साथ मेडिकल कालेज खानपुर कलां पहुंचीं। जहां उन्होंने कम्यूनिटी मेडिसन विभाग के प्रोफेसर डॉ. माजरा पर आरोप लगाने वाली कश्मीर की छात्रा से कॉलेज के निदेशक डॉ. पीएस गहलोत के कार्यालय में बातचीत की। करीब दो घंटे छात्रा से बात की गई। इस दौरान मेडिकल कालेज की छह महिला चिकित्सकों ने भी प्रोफेसर पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए शिकायत दी। इसके अलावा प्रोफेसर के दबाव में नौकरी छोड़कर करनाल जाने वाली महिला चिकित्सक से भी आयोग ने फोन पर बातचीत की। वहीं प्रोफेसर पर कार्रवाई के लिए आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि हेल्थ यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. ओपी कालरा से कार्रवाई के लिए कहा गया है। आयोग जल्द ही मुख्यमंत्री को अपनी रिपोर्ट देगा।
विज्ञापन


खामियां हुईं उजागर तो मीडिया को दूर रहने को कहा
राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा प्रतिभा सुमन जब छात्रा उत्पीड़न मामले की जांच करने पहुंची तो मेडिकल कालेज के निदेशक डॉ. पीएस गहलोत ने मीडिया कर्मियों को कवरेज करने से रोकने का प्रयास किया। निदेशक डॉ. पीएस गहलोत के कार्यकाल में मेडिकल कॉलेज के विवादों में रहने के साथ ही वहां की खामियां भी सामने आईं। इससे निदेशक ने मीडिया को दूर रहने को कहा। इसी दौरान राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा प्रतिभा सुमन के हस्तक्षेप के बाद निदेशक को पीछे हटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो विषयों में हाजिरी पूरी तो प्रोफेसर के विषय में क्यों नहीं
राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा प्रतिभा सुमन ने बताया कि छात्रा के आरोपों की पुष्टि हो रही है। आयोग की अध्यक्षा के समक्ष छात्रा ने बताया कि तीन विषयों में उसकी हाजिरी पूरी है। जबकि प्रोफेसर के विषय में हाजिरी कम है। आयोग के सामने छात्रा ने विस्तार से प्रमाण समेत अपनी बात रखी है।

प्रीति भारद्वाज, उपाध्यक्ष, राज्य महिला आयोग

प्रोफेसर के खिलाफ छह महिलाओं ने की है शिकायत
कम्यूनिटी मेडिसन विभाग के प्रोफेसर के खिलाफ एमबीबीएस की छात्रा के अलावा छह महिला चिकित्सकों ने उत्पीडन के आरोप लगाए हैं। आरोपों की जांच के दौरान कई तथ्य सामने आए हैं। प्रोफेसर के खिलाफ पंजाब में भी इसी प्रकार का मामला सामने आया है। उन्होंने डॉक्यूमेंट में भी फर्जीवाड़ा किया है।
प्रतिभा सुमन, अध्यक्ष, राज्य महिला आयोग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed