{"_id":"594279084f1c1b761a8b466d","slug":"101497528584-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताड़ासन और वृक्षासन का कराया अभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताड़ासन और वृक्षासन का कराया अभ्यास
Updated Thu, 15 Jun 2017 05:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोनीपत। 21 जून को तीसरे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में हैबीटेट क्लब में आयोजित किए जा रहे तीन दिवसीय योग शिविर में अंतिम दिन वीवार को सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने योग क्रियाओं का प्रशिक्षण लिया। इस दौरान सभी योग साधकों को ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, उदाराकर्षण व सर्वांगासन सहित दर्जन भर आसनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। सुबह छह बजे से डेढ़ घंटे तक चले इस योग शिविर में सभी को योग करने से पहले वार्मअप करवाया गया। इसके बाद ध्यान केंद्रित करने के लिए योग क्रियाएं करवाईं गईं। पतंजलि योगपीठ के योगाचार्य लक्ष्मी नारायण ने अधिकारियों-कर्मचारियों को योग की विभिन्न विधाओं के बारे में जानकारी दी। इस दौरान जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. सतीश कुमार खटकड़, सिविल सर्जन डॉ. जेएस पुनिया, डीएसओ प्रेम सिंह हुड्डा, संजय श्योराण, पतंजलि योगपीठ से सीमा सरोहा, बिमला छिक्कारा, अजीत कौर सहित सैकड़ों अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
फोटो 01- हैबीटेट क्लब में शिविर के दौरान योगा करते अधिकारी व कर्मचारी
फोटो 01- हैबीटेट क्लब में शिविर के दौरान योगा करते अधिकारी व कर्मचारी