फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   1000 additional cows will be kept in Sisana Gaushala: Chief Minister

सिसाना गोशाला में रखे जाएंगे 1000 अतिरिक्त गोवंश : मुख्यमंत्री

Mon, 02 Oct 2023 12:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 02 Oct 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
1000 additional cows will be kept in Sisana Gaushala: Chief Minister
सोनीपत के खरखौदा स्थित सिसाना गोशाला में गोवंश को चारा खिलाते मुख्यमंत्री मनोहर लाल व अन्य। संव
खरखौदा। गो सेवा हमारी सबसे प्राचीन संस्कृतियों में से एक है। जिसका वर्णन इतिहास में भी मिलता है। यही नहीं गऊ माता का वर्णन भगवान श्रीकृष्ण के समय में भी मिलता है। जब भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को उठाने के समय में गऊ माता का अभिषेक करवाया था और उसी दिन को गोपाष्टमी के दिन के रूप में पूजा जाता है। परेशानी होने पर एक नवजात को भी गाय का दूध पिलाने के लिए डाक्टर सलाह देते हैं। गाय के दूध गुणों का भंडार है। सिसाना गोशाला को इस साल में 51 लाख रुपये का अनुदान देने की घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि इससे पूर्व भी 42 लाख रुपये अनुदान में दिए जा चुके हैं। यह बात मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रविवार को सिसाना स्थित धर्मार्थ गोशाला के 121वें वार्षिकोत्सव पर आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन बतौर मुख्यातिथि कही।
विज्ञापन

उन्होंने ब्रह्मलीन महाराज स्वामी ब्रह्मप्रकाश के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। गोशाला समिति की ओर से प्रधान रणदीप ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का पगड़ी बांधकर स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस गोशाला में सात हजार तक गोवंश के लिए यथावत अनुदान दिया जाएगा। सात हजार से ऊपर के एक हजार गोवंश के लिए सिसाना में ही 16 एकड़ में स्थापित शेड के लिए 70 लाख रुपये भी दिए जाएंगे। यही नहीं गो सेवा आयोग की ओर से 25 एकड़ में अनुसंधान केंद्र स्थापित किया जाएगा, जिसमें देसी नस्ल की गाय की प्रजाति को आगे बढ़ाने, गोमूत्र और गोबर पर शोध केंद्र बनाया जाएगा। गोशाला समिति की ओर से मुख्यमंत्री को पगड़ी और स्मृति चिह्न भी प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री ने सिसाना गोशाला में गायों को ग्रास खिलाकर उनकी सेवा की। इस मौके पर विधायक मोहनलाल बड़ौली व गोसेवा आयोग के चेयरमैन श्रवण कुमार गर्ग, वाइस चेयरमैन पूर्ण लोहचब यादव, राकेश मलिक, मुख्यमंत्री के ओएसडी वीरेंद्र बढ़खालसा, हरियाणा स्टेट सोशल वेलफेयर बोर्ड की चेयरपर्सन सुमित्रा चौहान, जिला परिषद की चेयरपर्सन मोनिका दहिया, मन्नत ग्रुप के प्रमुख देवेंद्र कादियान, गोशाला प्रधान रणदीप दहिया, खाप प्रधान सुरेंद्र बनिया, खाप प्रधान जयपाल दहिया, सितेंद्र उर्फ सत्ते, प्रीतम खोखर, जसबीर दोदवा, जयपाल, मनवीर दहिया, सतीश सेहरी, ईश्वर दारोगा, संदीप दहिया, पुलिस आयुक्त बी.सतीश बालन, उपायुक्त डा. मनोज कुमार, एसडीएम डॉ. अनमोल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


1902 में पंडित हरनाथ ने की थी सिसाना गोशाला की स्थापना

मुख्यमंत्री ने कहा कि सिसाना गांव गोशाला को 1902 में पंडित हरनाथ ने स्थापित किया था। 1978 में 61 गांवों की पंचायतों ने इस गोशाला को चलाने के लिए अपना योगदान दिया। सरकारी अनुदान भी इस गोशाला को कई बार दिया जा चुका है। गोवंश का पूरा लेखा-जोखा रखें, ताकि उसी आधार पर अनुदान भी सरकार दे सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में 2014-15 में 215 गोशालाएं थीं जो अब बढ़कर 649 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




बेसहारा गोवंश रखने के लिए समिति बनाएं सभी गोशाला प्रबंधन

गोशालाओं में करीब साढ़े 35 हजार गोवंश हैं। इसी तरह सिसाना गोशाला ने भी एक हजार अतिरिक्त बेसहारा गोवंश को रखने की सहमति दी है। इसके अलावा भी अगर बेसहारा गोवंश को गोशाला में रखा जाएगा तो उसके लिए भी अलग से ग्रांट दी जाएगी। गोशालाओं को आर्थिक मदद देने के लिए सरकार ने बिजली के बिल को भी 2 रुपये प्रति यूनिट किया है जोकि पहले 8 रुपये प्रति यूनिट था। वहीं 40 करोड़ से चार सौ करोड़ रुपये का बजट पशुधन के लिए बनाया गया। आज भी प्रदेश की सड़कों पर चार लाख से ज्यादा पशुधन हैं। ऐसे में उन्हें गोशालाओं में पहुंचना बहुत जरूरी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी तरफ से धर्मार्थ गोशाला सिसाना को पिछले वर्ष 12 लाख और मौजूदा वर्ष के 30 लाख रुपये भेजे जा चुके हैं। वह आज 51 लाख रुपये और देने की घोषणा करते हैं, जिसमें 30 लाख उनकी तरफ से, 12 लाख एमपी कोटे से और 9 लाख रुपये विधायक मोहन लाल बड़ौली के कोटे से जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed