फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   10 years of BJP incomparable compared to Congress: Naib Singh Saini

कांग्रेस के मुकाबले भाजपा के 10 साल बेमिसाल : नायब सिंह सैनी

Sun, 14 Jul 2024 10:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 14 Jul 2024 10:26 PM IST
विज्ञापन
10 years of BJP incomparable compared to Congress: Naib Singh Saini
सोनीपत के गांव भैरा बांकीपुर में आयोजित कार्यक्रम में राई विधानसभा क्षेत्र की 10 सड़कों के पुनर
सोनीपत। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस की एक दशक की सरकार के मुकाबले भाजपा का 10 साल का कार्यकाल बेमिसाल रहा है। कांग्रेस के भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए प्रदेश में भाजपा सरकार पोर्टल सिस्टम लेकर आई, जिससे हर सेवा व योजना में पारदर्शिता आई है। वर्ष 2014 से पहले प्रदेश की सड़कों पर चलना मुश्किल होता था, लेकिन अब सड़क निर्माण को लेकर विकास कार्यों की झड़ी लगा दी गई है। हुड्डा पिता-पुत्र बेरोजगारी के मामले में झूठ फैला रहे हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री नायब सैनी रविवार को सोनीपत के राई विधानसभा क्षेत्र में गांव भैरा बांकीपुर में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कांग्रेस की हरियाणा मांगे हिसाब यात्रा को लेकर जमकर निशाना साधा। उन्होंने सोनीपत के राई क्षेत्र को करीब 112 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी, साथ ही महाराणा प्रताप की विशाल प्रतिमा का अनावरण भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 से पहले सरकारें सिर्फ घोषणा करती थीं, लेकिन उन पर अमल नहीं होता था। लोग सरकार के सब्जबाग से परेशान थे। प्रदेश में बिजली के लिए हा-हाकार मचता था और लोग बिजली की मांग को लेकर जुलूस निकालते थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के समय में 24 घंटे बिजली मिल रही है। व्यवस्था को सुधार कर भाजपा ने लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने डेढ़ लाख लोगों को बिना पर्ची, बिना खर्ची नौकरी दी है। वर्ष 2014 से पहले बुजुर्गों को मात्र 500 रुपये पेंशन मिलती थी और हमने सत्ता में आने के बाद 1000 रुपये पेंशन लागू की। इस समय प्रदेश के 20 लाख लोगों को 3000 रुपये वृद्धावस्था सम्मान भत्ता मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश संविधान के अनुसार कार्य कर रहा है। देश व प्रदेश उन्नति के पथ पर अग्रसर है। हर जरूरतमंद लोगों को सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं, लेकिन यह सब विपक्ष को हजम नहीं हो रहा। वह झूठ बोलकर लोगों को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। परंतु विपक्ष को सोचना चाहिए कि काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती। मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी संविधान की बात करते हैं, लेकिन संविधान से सबसे ज्यादा छेड़छाड़ कांग्रेस राज में की गई। उनकी दादी इंदिरा गांधी ने तो कानून से ही छेड़छाड़ कर डाली थी। कार्यक्रम को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राई विधायक मोहनलाल बड़ौली ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed