फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   10 to 20 percent increase in collector rate of lands

जमीनों के कलेक्टर रेट में 10 से 20 प्रतिशत की वृद्धि

Wed, 24 Mar 2021 11:13 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
10 to 20 percent increase in collector rate of lands
सोनीपत। जिले में विभिन्न क्षेत्रों में जमीनों के कलेक्टर रेट में 10 से 20 प्रतिशत की वृद्धि की गई। यह फैसला बुधवार को लघु सचिवालय परिसर में डीसी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लिया गया। इसके साथ ही कलेक्टर रेट को स्वीकृति के लिए वित्तायुक्त को फाइल भेजी गई है।
विज्ञापन

उपायुक्त ने आईएमटी खरखौदा के तहत औद्योगिक, आवासीय और संस्थागत रेट निर्धारण करने के लिए विस्तार से चर्चा की। आईएमटी के एस्टेट मैनेजर विकास गुप्ता से भी सुझाव मांगे। उन्होंने बताया कि औद्योगिक भूमि के लिए अलग व आवासीय और संस्थागत रेट अलग-अलग निर्धारित किए जाएंगे। इसके अलावा उपायुक्त ने गन्नौर में एक निजी बिल्डर की प्लाटिंग की पड़ताल के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि गन्नौर के गांव चंदोली, पबनेरा और ग्यासपुर में अव्यवस्थित निर्माण के कारण कलेक्टर रेट में 15.87 प्रतिशत की वृद्धि की गई। अन्य कुछ गांवों में 10 से 17 प्रतिशत की वृद्धि की है। सोनीपत शहरी क्षेत्र में आवासीय रेट रिवाइज किए बए। ग्रामीण अंचल में भी अलग-अलग गांवों के तहत कलेक्टर रेट तय किए हैं। डीसी ने गोहाना में एक्सप्रेस-वे के लिए नए रेट निर्धारित करवाए। बैठक में हर क्षेत्र के कलेक्टर रेट निर्धारित करते हुए अंतिम रूप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि वे अपने क्षेत्रों में कम से कम पांच औद्योगिक इकाइयों की जांच करें। अगर कहीं कोई खामी पाई जाती है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई करें। साथ ही उन्होंने स्कूल-कॉलेजों की बसों में भी आगजनी की घटनाओं की रोकथाम के लिए जरूरी प्रबंधों की जांच की जाए। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त अशोक कुमार बंसल समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed