फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   10 thousand rupees and mobile phone looted by showing knife to flour mill worker

Sonipat News: फ्लोर मिल कर्मी को चाकू दिखाकर 10 हजार रुपये व मोबाइल लूटा

Thu, 14 Mar 2024 01:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
10 thousand rupees and mobile phone looted by showing knife to flour mill worker
राई। गांव खेवड़ा-झुंडपुर रोड पर बाइक सवार बदमाशों ने फ्लोर मिल कर्मी की गर्दन पर चाकू अड़ाकर 10 हजार रुपये व मोबाइल लूट लिया। वारदात को अंजाम देकर बदमाश भाग निकले। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।बिहार के जिला खगड़िया के गांव सोनिहार निवासी ललित ने बताया कि वह फिलहाल झुंडपुर के रहने वाले हैं। वह झुंडपुर में फ्लोर मिल में काम करते हैं। ललित ने पुलिस को बताया कि वह मंगलवार को काम से बहालगढ़ आए थे। बाइक पर सवार होकर वह वापस झुंडपुर जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक आए और उनकी बाइक को रुकवा लिया। एक युवक बाइक से उतरा और चाकू की नोक पर उनसे दस हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। बदमाश पल्सर बाइक पर सवार थे, जिस पर नंबर प्लेट नहीं थी। वारदात को अंजाम देकर दोनों भाग गए। उन्होंने मामले से फ्लोर मिल संचालक व पुलिस का अवगत कराया। पुलिस ने जांच के बाद लूट का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम बदमाशों का पता लगाने के लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी खंगाल रही है।
विज्ञापन



तीन दिन में लूट की तीसरी वारदात

हाईवे क्षेत्र में तीन दिन के अंदर लूट की तीसरी वारदात है। इससे पहले बदमाशों ने सोमवार तड़के एनएच-334 बी पर राठधना के पास ट्रक चालक व क्लीनर से लूटपाट की थी। वह उनसे साढ़े तीन हजार रुपये व मोबाइल लूट ले गए थे। वहीं एक दिन पहले मुरथल में कन्फेक्शनरी दुकान पर काम करने वाले सेल्समैन से बाइक सवार 17 हजार रुपये और सामान लूटे लग गए थे।
विज्ञापन





फ्लोर मिल में काम करने वाले युवक ने नकदी व मोबाइल लूट की शिकायत दी है, जिस पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की गहनता से जांच कर ठोस कार्रवाई की जाएगी।
राजीव कुमार, थाना प्रभारी बहालगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed