फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   10 percent reserved for polling parties

Sonipat News: 10 फीसदी पोलिंग पार्टियों को रिजर्व रखा

Thu, 23 May 2024 11:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 23 May 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
10 percent reserved for polling parties
सोनीपत लघु सचिवालय में फाइनल रेंडमाइजेशन के दौरान सामान्य पर्यवेक्षक डॉ. मंजुला एन व जिला निर्
सोनीपत। लघु सचिवालय में वीरवार को लोकसभा चुनाव के चलते सभी छह हलकों के 1260 मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टियों और क्रिटिकल मतदान केंद्रों पर माइक्रो ऑब्जर्वर की फाइनल रेंडमाइजेशन की गई। सभी छह विधानसभा क्षेत्र में 10 फीसदी पोलिंग पार्टियों को रिजर्व रखा गया है।
विज्ञापन

सोनीपत लोकसभा क्षेत्र की सामान्य पर्यवेक्षक डॉ. मंजुला एन व जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार की देखरेख में फाइनल रेंडमाइजेशन की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सभी पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्र आवंटित हो गए हैं। 24 मई को यह सभी पार्टियां बिट्स कॉलेज मोहाना पहुंचकर मतदान के लिए ईवीएम व अन्य चुनाव सामग्री प्राप्त करेंगी। दोपहर बाद अपने मतदान केंद्र के लिए रखना होगी। उन्होंने बताया कि 25 मई को सुबह 7 बजे मतदान प्रक्रिया शुरू होगी जो शाम 6 बजे समाप्त होगी।
विज्ञापन

इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त अंकिता चौधरी, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. सुशील कुमार, एसडीएम विवेक आर्य, निर्मल नागर, श्वेता सुहाग, अमित कुमार, नगराधीश पूजा कुमारी, नगर निगम की संयुक्त आयुक्त रेणुका, जिला राजस्व अधिकारी हरिओम अत्री, निर्वाचन तहसीलदार दिनेश शर्मा, डीआईओ विशाल सैनी सहित संबंधित सभी अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed