फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   10 Indian women wrestlers won 10 medals including 6 gold in U-23 age group in Asian Wrestling Championship

Sports: मंजीत के मार्गदर्शन में फलक पर छाईं बेटियां, चमका सोनीपत का नाम, दस महिला पहलवानों ने जीते 10 पदक

Sun, 30 Jun 2024 10:22 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 30 Jun 2024 10:22 PM IST
सार

एशियन चैंपियनशिप में साईं की दस महिला पहलवानों ने छह स्वर्ण सहित 10 पदक जीते हैं। सोनीपत की मंजीत इनकी मुख्य प्रशिक्षक हैं।

विज्ञापन
10 Indian women wrestlers won 10 medals including 6 gold in U-23 age group in Asian Wrestling Championship
एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में भारतीय महिला टीम की पहलवान ओवरऑल ट्रॉफी जीतने के बाद खुशी मनाऐ हुए। - फोटो : संवाद

विस्तार

एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में देश की 10 महिला पहलवानों ने अंडर 23 आयुवर्ग में छह स्वर्ण सहित 10 पदक अपने नाम कर ओवरऑल ट्रॉफी जीती है। बेटियों की इस जीत में सोनीपत का नाम भी चमका है। जुआं गांव की बहू मंजीत रानी के मार्गदर्शन में ही महिला पहलवानों की टीम ने देश और हरियाणा का नाम रोशन किया है।

विज्ञापन


एशियाई कुश्ती प्रतियोगिता 22 से 30 जून तक जॉर्डन के अम्मान शहर में आयोजित हुई। इसमें भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए महिला टीम की पहलवानों का शानदार प्रदर्शन किया। महिला कुश्ती टीम के साथ बतौर मुख्य प्रशिक्षक मंजीत रानी ने अपने मार्गदर्शन से पहलवानों की जीत की राह आसान की।
विज्ञापन


महिला कुश्ती टीम की पहलवानों ने 230 अंक के साथ ओवरऑल ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं, कजाकिस्तान की टीम ने 154 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान व किर्गीजस्तान ने 147 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोहतक के गांव भगवतीपुर की रहने वाली हैं मंजीत रानी

मंजीत रानी मूल रूप से रोहतक के गांव भगवतीपुर की रहने वाली हैं। वर्ष 2017 में जुआं गांव के मनोज छिक्कारा से मंजीत की शादी हुई थी। मंजीत रानी पहली बार महिला कुश्ती टीम के साथ बतौर मुख्य प्रशिक्षक जॉर्डन गईं थीं। मंजीत रानी ने वर्ष 2009 में एशियन चैंपियनशिप में प्रतिभाग किया था। वह तीन बार राष्ट्रीय पदक विजेता रह चुकी हैं। मंजीत वर्ष 2012 से साईं केंद्र में प्रशिक्षक व भारतीय टीम के साथ हैं।


इन पहलवानों ने जीता स्वर्ण
मीनाक्षी (50 किग्रा, जींद, हरियाणा), रीना (57 किग्रा, हिसार, हरियाणा), पुष्पा यादव (59 किग्रा, यूपी), निकिता ( 62 किग्रा, दिल्ली), अंतिम (65 किग्रा, रोहतक, हरियाणा), प्रिया (76 किग्रा, जींद, हरियाणा।

इन पहलवानों ने जीता रजत पदक
तमन्ना (53 किग्रा, रोहतक, हरियाणा), सीतो (55 किग्रा, रोहतक, हरियाणा), अमृता (65 किग्रा, महाराष्ट्र), प्रियंका (68 किग्रा, रोहतक, हरियाणा)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed