फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   10.71 lac voter in sonipat district's 6 assembly seats

जिले की छह विधानसभा सीटों पर 10.71 लाख वोटर चुनेंगे विधायक

Wed, 09 Oct 2019 01:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
10.71 lac voter in sonipat district's 6 assembly seats
सोनीपत। विधानसभा चुनाव की सरगर्मी बढ़ी हुई है। जहां प्रत्याशी चुनाव प्रचार करके वोटरों को अपने पक्ष में करने में जुटे हैं, वहीं चुनाव कराने के लिए अधिकारी भी दिन-रात लगे हुए हैं। इसके लिए सबसे जरूरी वोटरों की फाइनल लिस्ट जारी कर दी गई है। जिसके आधार पर विधानसभा चुनाव में वोट डाले जाएंगे। अब जिले की छह विधानसभा सीटों पर 10 लाख 71 हजार 533 वोटर विधायकों को चुनेंगे। निर्वाचन विभाग के अधिकारियों ने वोट बनाने के साथ ही काटने की प्रक्रिया पूरी करने के बाद इस फाइनल लिस्ट को जारी किया।
विज्ञापन

जहां लोकसभा चुनाव में जिले में 10 लाख 14 हजार 689 वोटर थे, वहीं निर्वाचन विभाग ने उसके बाद वोटर लिस्ट के पुर्ननिरीक्षण का अभियान चलाया था। जिसके बाद 27 अगस्त के आधार पर एक लिस्ट जारी की गई थी, जिसमें बढ़कर 10 लाख 67 हजार 323 वोटर हो गए थे। इस तरह चार महीने में 52634 वोटर बढ़ गए थे। लेकिन उसके बाद भी वोट बनाने का काम चल रहा था। जिससे चुनाव से ठीक पहले फाइनल लिस्ट जारी की जा सके। उसके तहत ही निर्वाचन विभाग के अधिकारियों ने विधानसभा चुनाव के लिए फाइनल लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें 10 लाख 71 हजार 533 वोटर हैं और 27 अगस्त के आधार पर जारी की गई लिस्ट को देखते हुए 4210 वोटर नए बढ़े हैं।
विज्ञापन

सोनीपत विधानसभा में सबसे ज्यादा वोटर
सोनीपत विधानसभा में सबसे ज्यादा वोटर हैं और इसलिए ही सोनीपत के प्रत्याशियों को सबसे ज्यादा मेहनत करनी पड़ रही है। सोनीपत विधानसभा में 2 लाख 15 हजार 536 वोटर हैं। बरोदा विधानसभा में एक लाख 76 हजार 158 वोटर हैं तो गन्नौर विधानसभा में एक लाख 74 हजार 404 वोटर है। गोहाना में एक लाख 70 हजार 744 वोटर है तो राई में एक लाख 74 हजार 334 वोटर हैं। सबसे कम वोटर खरखौदा विधानसभा में हैं, जहां एक लाख 60 हजार 357 वोटर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी भी प्रत्याशी को अकेले जीत दिला सकती हैं महिला वोटर
जहां गन्नौर में पुरुष वोटर 94861 तो महिला वोटर 79539 हैं। राई में पुरुष वोटर 95307 तो 79017 महिला वोटर हैं। खरखौदा में 87366 पुरुष वोटर तो 72991 महिला वोटर हैं। सोनीपत में 113164 पुरुष वोटर तो 102370 महिला वोटर हैं। गोहाना में 92064 पुरुष वोटर तो 78670 महिला वोटर हैं। बरोदा में 96804 पुरुष वोटर तो 79354 महिला वोटर हैं। इस तरह सोनीपत ऐसी विधानसभा है, जहां महिला वोटर एक लाख से ज्यादा हैं। वहीं जिस तरह से विधानसभा सीटों पर महिला वोटरों की संख्या है, वह अकेले ही किसी भी प्रत्याशी को जीत दिला सकती है।
विधानसभा क्षेत्र पुरुष महिला अन्य कुल मतदाता
गन्नौर 94861 79539 4 174404
राई 95307 79017 10 174334
खरखौदा 87366 72991 0 160357
सोनीपत 113164 102370 2 215536
गोहाना 92064 78670 10 170744
बरोदा 96804 79354 0 176158
कुल 579566 491941 26 1071533
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed