फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   1 lakh cheated by the girl on the pretext of earning money from online marketing

युवती को ऑनलाइन मार्केटिंग से पैसे कमाने का झांसा देकर 1 लाख रुपये ठगे

Fri, 28 Jan 2022 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
1 lakh cheated by the girl on the pretext of earning money from online marketing
मिशन रोड की रहने वाली युवती को ऑनलाइन मार्केटिंग कर पैसे कमाने का झांसा देकर 1 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पीड़िता को जब ठगी का पता लगा तो उसने मामले की शिकायत सिटी थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ठगी करने वाले के मोबाइल नंबर के आधार पर उसका पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

मिशन रोड की रहने वाली शीरीन ने सिटी थाना पुलिस को बताया कि वह छात्रा है। वह ऑनलाइन मार्केटिंग करना चाहती थी। इसके लिए उसने गूगल पर एक नंबर सर्च किया था। जब उसने उस नंबर पर व्हाट्सएप चेटिंग की तो उसने बताया कि वह आपके पास एक लिंक भेज रहा है, जिसे डाउनलोड कर ऑनलाइन मार्केटिंग की जा सकती है और ज्यादा पैसे कमाए जा सकते हैं। शीरीन ने पुलिस को बताया कि वह उस साइबर ठग के झांसे में आ गई। उसने आरोपी के कहने पर अपने और मां के खाते से कुल एक लाख 288 रुपये ट्रांसफर कर दिए। दोनों की आईडी भी दे दी। जब उसने आरोपी को मैसेज कर बताया कि उनके पैसे वापस नहीं आए तो उसने मैसेज भेजा कि नेटवर्क की दिक्कत है। जब पैसे वापस नहीं आए तो उसे पता लगा कि उसके साथ साइबर ठगी की गई है। उसने मामले से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed