फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   1 crore extortion sought in the name of crook akshay palada, arreted

शातिर बदमाश अक्षय पलड़ा के नाम पर प्रापर्टी डीलर से मांगी एक करोड़ की रंगदारी, गिरफ्तार

Wed, 01 Jul 2020 08:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 08:06 PM IST
विज्ञापन
1 crore extortion sought in the name of crook akshay palada, arreted
अक्षय पलड़ा के नाम पर रंगदारी मांगने का आरोपी पुलिस टीम के साथ। - फोटो : Sonipat
नरेला/कुंडली। हरियाणा, राजस्थान तथा दिल्ली में आतंक का पर्याय रहे शातिर बदमाश अक्षय पलड़ा गिरोह के शूटर को नरेला औद्योगिक थाना क्षेत्र पुलिस ने अवैध हथियार तथा चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी सोनीपत के गांव गढ़ मिरकपुर का रहने वाला रवि उर्फ शूटर है। उसने जेल में बंद गिरोह सरगना के लिए दिल्ली के गांव सन्नोठ के रहने वाले प्रापर्टी डीलर के घ:र पर गोलियां चलाकर एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। उसकी गिरफ्तारी से रंगदारी मांगने, लूट तथा हथियार अधिनियम के तहत दर्ज तीन अन्य मामलों का पटाक्षेप हुआ है।
विज्ञापन

बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त गौरव शर्मा ने बताया कि अज्ञात हथियारबंद युवक ने 23 जून की दोपहर सन्नोठ गांव के रहने वाले प्रापर्टी डीलर संजय अत्री के घर पर गोलियां बरसाकर उससे एक करोड़ रुपये रंगदारी की मांग की। हमलावर ने पीड़ित के घर पर्चा भी फेंका था। घजिस पर तीन नवम अक्षय, सेठी और सचिन उर्फ भांजा लिखे हुए थे। पुलिस के अनुसार यह तीनों हरियाणा के शातिर अपराधी हैं। हमलावर का इरादा इन नामों के सहारे भय दिखाकर धन ऐंठना था। इस मामले की जांच और अपराधियों को पकड़ने के लिए उपायुक्त के निर्देशन में स्पेशल स्टाफ के इंस्पेक्टर अजय तथा थाना एनआईए के इंस्पेक्टर अरविंद कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। जांच दल में तैनात सिपाही मनोज की सूचना के आधार प्रापर्टी डीलर पर हमला करने के आरोपी रवि को रोहिणी इलाके से उस समय पकड़ लिया गया जब वह वहां चोरी की बाइक पर अवैध पिस्टल सहित आया था। उसके पास से चार गोलियां भी मिली।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि पकड़ा गया रवि पहलवान है और सोनीपत में अभ्यास के दौरान उसकी मुलाकात अक्षय पलड़ा से हुई। रवि अपराध की दुनिया में भाई के नाम से मशहूर होना चाहता था, इसलिए वह अक्षय पलड़ा के साथ मिल गया। अक्षय के कहने पर उसने रंगदारी वसूलने के लिए अंकित नाम युवक को साथ लिया और 19 जून को झज्जर से एक बाइक लूटी। उसी दिन दोनों ने नजफगढ़ में एक व्यक्ति के घर पर जाकर 50 लाख की रंगादारी मांगी। पुलिस के मुताबिक इस गिरोह का संबंध संदीप उर्फ काला निवासी जठेड़ी, राजू बसौदी तथा संपत नेहरा के साथ है। पुलिस इस मामले में अंकित की तलाश कर रही है। अक्षय पलंड़ा और राजू बसौदी फिलहाल पुलिस की गिरफ्त में हैं और संदीप उर्फ काला पुलिस कस्टडी से भागने के बाद से फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed