{"_id":"d74e0858d564d8a5d2765a4381baaea1","slug":"son-remembers-his-late-mother-beats-doctor","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्राद्ध पर मां याद आई, तो कर दी डॉक्टर की धुनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्राद्ध पर मां याद आई, तो कर दी डॉक्टर की धुनाई
अमर उजाला
Updated Thu, 26 Sep 2013 01:05 PM IST
विज्ञापन
श्राद्ध पर अपने परिजनों को याद करते हुए पूजा करने की बात तो रोज ही सुनते होंगे। लेकिन हरियाणा के रोहतक में दो भाइयों को श्राद्ध पर जब अपनी मां की याद आई तो उन्होंने एक डॉक्टर की धुनाई कर दी।
विज्ञापन
क्या था मामला
रोहतक निवासी जगजीत सिंह व सुखविंदर सिंह की मां का स्वर्गवास एक साल पहले हुआ था। मां की मौत से आहत बेटों का सब्र उस समय टूटा जब वे उनका श्राद्ध कर रहे थे।
विज्ञापन
दोनों भाई अपने एक रिश्तेदार के साथ अचानक एक निजी अस्पताल पहुंचे और डॉक्टर सुशील कुमार की पीटने लगे। उन्होंने आरोप लगाया कि डॉक्टर ने इलाज में लापरवाही नहीं की होती तो उनकी मां की मौत नहीं होती।
विज्ञापन
पुलिस ने किया गिरफ्तार
डॉक्टर को पीटने पहुंचे दोनों बेटों समेत उनके रिश्तेदार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक डेढ़ साल पहले प्रताप चौक निवासी बलबीर कौर की तबीयत खराब हो गई। परिजनों ने उसे हुडा कॉम्प्लेक्स स्थित अस्पताल में दाखिल कराया, जहां कई माह उसका उपचार चला। इसके बावजूद उसकी मौत हो गई।
सोमवार को बलबीर कौर का श्राद्ध था। मां की याद में उसका बेटा जगजीत व सुखविंदj व्याकुल हो उठे और कहा कि अगर डॉक्टर सही ढंग से उनकी मां का उपचार करता तो आज वे जिंदा होती। इसके बाद दोनों मनिंदर के साथ बंदूक लेकर अस्पताल पहुंचे और डॉक्टर से मारपीट करके फरार हो गए।