फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   son died in road accident, father injured

डंपर की टक्कर से बेटे की मौत, पिता गंभीर

Sat, 07 Dec 2013 08:02 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 07 Dec 2013 08:02 PM IST
विज्ञापन
son died in road accident, father injured

हाईवे स्थित सीकरी क्षेत्र में शनिवार को एक डंपर ने मोटरसाइकिल से जा रहे पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। इससे पुत्र की मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर घायल हुए। चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया।

विज्ञापन


प्याला गांव में रहने वाले वीरेंद्र शनिवार को 17 वर्षीय बेटे वरुण के साथ मोटरसाइकिल पर जा रहे थे। वरुण दसवीं का छात्र था। वीरेंद्र बाइक चला रहे थे, जबकि वरुण पीछे बैठा था। जीडी गोयनका स्कूल के पास बेकाबू डंपर ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


वरुण डंपर के नीचे आ गया, जबकि वीरेंद्र छिटककर दूर जा गिरे। वरुण की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वीरेंद्र बुरी तरह घायल हुए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसकी सूचना पर परिवार में मातम फैल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे की सूचना पर सीकरी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाकर डंपर को कब्जे में ले लिया। दूसरी ओर, ओल्ड फरीदाबाद थाना क्षेत्र में शुक्रवार को सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई।


ओल्ड फरीदाबाद के रहने वाले मोहम्मद नदीम ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसके पिता मुश्ताक किसी काम से ओल्ड फरीदाबाद आरजी चौक की ओर जा रहे थे। रास्ते में एनआईटी निवासी सचिन ने बाइक से उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में मुश्ताक की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed