फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   soldier killed uncle- aunt

सिपाही ने चाचा-चाची को गोलियों से भूना

Wed, 08 Jan 2014 04:58 PM IST
अमर उजाला, बहादुरगढ़
अमर उजाला, बहादुरगढ़ Updated Wed, 08 Jan 2014 04:58 PM IST
विज्ञापन
soldier killed uncle- aunt
क्षेत्र के खरहर गांव में हरियाणा पुलिस के एक सिपाही ने अपने चाचा और चाची की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन


खरहर गांव में हरियाणा पुलिस में कार्यरत दलजीत ने अपने चाचा रामचंद्र और चाची कांता की उनके घर में घुस कर गोलियों से भून कर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवाया।

थाना सदर प्रभारी विजय दहिया ने बताया कि मृतक रामचंद्र के बेटे बसंत ने आरोपी दलजीत की करीब 4 साल की लड़की के साथ गलत हरकत की थी, जिससे दोनों परिवारों में काफी तनाव बढ़ गया था।
विज्ञापन


इसके बाद परिवार के कुछ लोगों ने दोनों पक्षों का समझौता भी करवा दिया था। मगर इसके बाद भी दलजीत अपने दिल से घटना निकाल नहीं पाया।

इसी को लेकर दलजीत ने मंगलवार की रात को अपने चाचा व चाची की हत्या कर दी। दोनों को 6 गोलियां मारी गई। दलजीत पानीपत में तैनात है, लेकिन अगस्त महीने से ही वह लगातार ड्यूटी से गैरहाजिर चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर कई टीमों का गठन किया है। सदर थाना प्रभारी दहिया ने दावा किया कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

पुलिस ने सामान्य अस्पताल से शवों का पोस्टमार्टम करवाकर वारिसों के हवाले कर दिया है। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा है।

पहले थी अनहोनी की आशंका
मंगलवार की रात जो दोहरा हत्याकांड हुआ उस तरह की अनहोनी की आशंका दंपति को पहले से ही थी। क्योंकि छेड़छाड़ की घटना के बाद से ही दलजीत के इरादे को भाप लिया गया था।


इसलिए छेड़छाड़ के आरोपी बसंत को उसके घरवालों ने कई दिन से बाहर अंजान जगह भेजा हुआ था, ताकि जब तक मामला शांत न हो जाए तब तक वह बाहर ही रहे। माना जा रहा है कि दलजीत को बसंत हाथ न लगने के बाद उसने उसके माता-पिता को ही निशाना बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed