फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   so that roads may clean and traffic sound

...ताकि सड़के रहें साफ और ट्रैफिक रहे दुरुस्त

Wed, 27 Nov 2013 11:08 PM IST
अमर उजाला पलवल
अमर उजाला पलवल Updated Wed, 27 Nov 2013 11:08 PM IST
विज्ञापन
so that roads may clean and traffic sound

नेशनल हाईवे पर दुर्घटनाएं रोकी जाएं और सड़क साफ सुथरी रहें और जाम की स्थिति न बने। इसके लिए यहां रिफ्लेक्टर लगाया जाएगा। साथ ही सर्विस रोड शुरू करने की भी योजना है।

विज्ञापन


इस योजना को लेकर एसडीएम अमित खत्री राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों से वार्ता भी कर चुके हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग पर आगरा चौक से दिल्ली गेट तक दोनों तरफ बने सर्विस रोड का भी मुआयना किया। गौरतलब है कि दिल्ली से मथुरा और आगरा के लिए प्रतिदिन सैकड़ों वाहन विदेशी सैलानियों को लेकर पलवल होकर जाते हैं। पलवल जिले की सीमा में राष्ट्रीय राजमार्ग को चमकाने और साफ-स्वच्छ बनाने के लिए पुलिस और जिला प्रशासन की तरफ से योजना तैयार की जा रही है।
विज्ञापन


इस योजना के तहत पलवल को जाम मुक्त बनाया जाएगा। नेशनल हाईवे पर शहर में अलावलपुर चौक, बस स्टैंड चौक, किठवाड़ी चौक, रसूलपुर चौक, आगरा चौक व एसडीएम कोर्ट पर अक्सर जाम लगा रहता है। इसके चलते कई बार शहर में तीन किलोमीटर लंबे हाईवे को क्रॉस करने में डेढ़ से दो घंटे लग जाते हैं। आगरा चौक से लेकर दिल्ली गेट तक हाईवे के साथ-साथ बने सर्विस रोड पर दुकानदारों ने अतिक्रमण किया हुआ है। जाम की इस स्थिति से निपटने के लिए एसडीएम ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को भी सूचित किया है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को कहा गया है कि वह सर्विस रोड खाली करवाएं। इस कार्य में जिला प्रशासन पूरी तरह राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की मदद करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी राकेश कुमार ने बताया कि शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए ट्रैफिक व्यवस्था को चुस्त और दुरुस्त किया गया है। दिल्ली गेट से लेकर आगरा चौक तक सभी चौराहों पर पुलिस कर्मचारियों की तैनाती की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed