{"_id":"6aa5967b4b9bccd85307ff45","slug":"yuva-sansad-sirsa-news-c-128-1-sir1004-164863-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: खंडस्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: खंडस्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता आयोजित
Sat, 12 Sep 2026 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 12 Sep 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
नेजाडेला खुर्द स्कूल में खंड स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हुए स्कूली छात्र। सं
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। गांव नेजाडेला खुर्द स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में खंड स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता हुई। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, गुरुग्राम के सौजन्य से यह आयोजन किया गया। इसमें कक्षा नौवीं से 12वीं तक के करीब 50 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री, विपक्ष के नेता, स्पीकर, महासचिव और सांसदों की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने करीब एक घंटे तक संसद की कार्रवाई का मंचन किया। सदन में जनहित के मुद्दे उठाए गए।
चर्चा के बाद कुछ प्रस्तावों को सदन की सहमति से पारित भी किया गया। प्रतियोगिता की तैयारी राजनीतिक विज्ञान प्रवक्ता हरीश सिंगला और इतिहास प्राध्यापिका विद्या के मार्गदर्शन में हुई।