फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Youth's death in suspicious condition, uproar by family members, case of negligence registered against contractor and building owner

Sirsa News: संदिग्ध हालत में युवक की मौत, परिजनों का हंगामा, ठेकेदार और भवन मालिक पर लापरवाही का मामला दर्ज

Sat, 28 Dec 2024 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 28 Dec 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
Youth's death in suspicious condition, uproar by family members, case of negligence registered against contractor and building owner
सिरसा। पोस्टमार्टम हाउस के बाहर जमा हुए मृतक दीपक के परिजन। संवाद। सिरसा। पोस्टमार्टम हाउस के ब - फोटो : सिरसा। पोस्टमार्टम हाउस के बाहर जमा हुए मृतक दीपक के परिजन। संवाद।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। निर्माणाधीन भवन में फर्नीचर बनाने वाले युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में गिरने से मौत हो गई। परिजनों ने नागरिक अस्पताल में जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने ठेकेदार और भवन मालिक के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ओटू गांव निवासी 22 वर्षीय दीपक फर्नीचर बनाने का काम करता था। हिसार रोड स्थित दिल्ली पुल के पास निर्माणाधीन भवन में शनिवार को उसका शव मिला। सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने हंगामा किया। सूचना मिलने पर डीएसपी मुख्यालय सुभाष चंद्र मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने उनसे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

डीएसपी परिजनों को घटनास्थल पर ले गए और वहां मौके का निरीक्षण करवाया। निर्माणाधीन भवन की सीसीटीवी फुटेज भी देखी गई। डीएसपी ने मृतक के परिजनों को निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजनों ने पोस्टमार्टम की स्वीकृति दी। बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवा पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
बहुमंजिले भवनों में नहीं सुरक्षा के उपाय
स्थानीय लोगों ने बताया कि दिल्ली पुल पर बन रहे इस बहुमंजिले भवन में भी ठेकेदार पर अनदेखी का आरोप लगा है। मौके पर सुरक्षा उपकरण प्रयोग में नहीं जा रहे हैं। उनका कहना है कि बहुमंजिले भवनों में काम करने वाले मजदूरों को सुरक्षा उपकरण मुहैया नहीं करवा जा रहे हैं। भवन बनाने वाले ठेकेदारों समेत मकान मालिक भी इस अनदेखी पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। इसके लिए सरकार से बनाए गए नियमों की अनदेखी का भी आरोप है। श्रम विभाग के अधिकारी भी मौका मुआयना नहीं कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि श्रम विभाग के अधिकारी नियमित रूप से निरीक्षण करें तो हादसों में मजदूरों की मौत की घटनाएं कम हो सकतीं हैं।

---
ठेकेदार और भवन मालिक पर लापरवाही का मामला दर्ज
मृतक दीपक के पिता नानक ने भवन मालिक और ठेकेदार के खिलाफ लापरवाही के आरोप में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस को दिए बयान में ओटू निवासी नानक ने बताया कि उनका छोटा बेटा दीपक कुमार फर्नीचर का काम करता था। वह दो साल से ठेकेदार बूटा सिंह के पास कार्यरत था। शनिवार को भी वह इसी ठेकेदार के अधीन दिल्ली पुलिया के नजदीक पार्क सिटी में बन रहे निर्माणाधीन भवन में काम कर रहा था। इस दौरान दीपक के बेसमेंट में गिरने की सूचना मिली थी। उसे एंबुलेंस से नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके मुंह और हाथ में चोट के निशान थे। उन्होंने बताया कि जब परिजनों ने ठेकेदार और भवन स्वामी से संपर्क करना चाहा तो वह सरकारी अस्पताल में नहीं मिले। इसके बाद लोग घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि वहां पर कोई सुरक्षा इंतजाम नहीं थे। घटनास्थल पर घटना के सबूत भी मिटाने का आरोप है। परिजनों ने बताया कि श्रम विभाग के नियम के तहत दीपक का बीमा तक नहीं करवाया गया था। ठेकेदार पर भुगतान रोकने का भी आरोप लगाया गया है। परिजनों ने ठेकेदार और भवन मालिक पर कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोप की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed