{"_id":"6574a9615ce40e889d0767a6","slug":"youth-who-went-to-party-attacked-with-sharp-weapon-sirsa-news-c-128-1-svns1027-11369-2023-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: पार्टी में गए युवक पर तेजधार हथियार से किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: पार्टी में गए युवक पर तेजधार हथियार से किया हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ागुढ़ा। पार्टी में गए युवक पर रंजिश के चलते कुछ युवकों ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। हमले में घायल युवक का नागरिक अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने घायल युवक के बयान के आधार पर तीन से चार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
घायल युवक निखिल पुत्र कृष्ण कुमार निवासी मोहम्दपुरिया ने बताया कि छह दिसंबर को वह अपने चाचा विजय के साथ गांव गंगा स्थित एक निजी रेस्टोरेंट में आयोजित पार्टी में गया था। रेस्टोरेंट में उसके चाचा के जानकार अजय बिश्नोई निवासी खेरेकां के बेटे की जन्मदिन की पार्टी थी। रात के 11 बजे वह पार्किंग में खड़ी गाड़ी से जैकेट लेने के लिए गया। इसी दौरान दिनेश पुत्र रामनिवास निवासी धोतड़ ने उस पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। जैसे ही उसने खुद को बचाने के लिए अपना दाहिना हाथ आगे किया तो हथियार उसके अंगूठे और उंगली के बीच में लगा। इतनी देर में एक गाड़ी के पीछे छुपे दो से तीन युवक ओर आ गए। इनमें एक संदीप बैनीवाल निवासी मक्कड खेङा भी था। सभी ने उसे नीचे गिरा लिया और मुझे पर हमला कर दिया। शोर मचाने पर जब अन्य लोग भाग कर आए तो हमलावर गाड़ी में बैठकर भाग गए। उसके फूफा उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लेकर आए। निखिल ने बताया करीब एक साल पहले उसका गांव के दिनेश व संदीप के साथ झगड़ा हुआ था। पंचायती तौर पर राजीनामा हो गया था। तभी से संदीप व दिनेश उससे रंजिश रखने लगे थे।