{"_id":"6005cea08ebc3e2c521f2814","slug":"youth-of-rody-group-left-for-tiki-border-with-car-rally-sirsa-news-rtk5914832126","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंदोलन : कार रैली के साथ टीकरी बॉर्डर रवाना हुए रोड़ी ग्रुप के युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंदोलन : कार रैली के साथ टीकरी बॉर्डर रवाना हुए रोड़ी ग्रुप के युवा
विज्ञापन
किसान आंदोलन में भाग लेने के लिए दिल्ली रवाना होते बाई रोड़ी ग्रुप के युवा।
- फोटो : Sirsa
कृषि कानूनों को रद्द करवाने की मांग को लेकर युवा भी आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में पहुंच रहे हैं। सोमवार को बाई रोड़ी ग्रुप के युवा कारों पर सवार होकर टीकरी बॉर्डर के लिए रवाना हुए। वहीं युवाओं का हौसला बढ़ाने के लिए पंजाबी गायिका रुपिंद्र हांडा ने कार रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
बता दें कि सोमवार को बाई रोड़ी ग्रुप के युवा कारों के साथ सीडीएलयू के समक्ष स्थित दशहरा ग्राउंड के समक्ष एकत्रित हुए। कार रैली की अध्यक्षता रोड़ी ग्रुप के चेयरमैन हरप्रीत साहुवाला, वाइस चेयरमैन सिकंदर सिंह और राज्य प्रधान धीरा गिल ने करते हुए कहा कि दिल्ली को लगते बॉर्डरों पर किसानों का आंदोलन लगातार जारी है। सरकार बार-बार किसानों से बातचीत करने के लिए किसानों को बुला रही है। जबकि इसके लिए पहले भी नेताओं के साथ बैठक हो चुकी है लेकिन सरकार अपनी जिद्द पर अड़ी हुई है। सरकार अब किसानों में फूट डालने का प्रयास कर रही है। जिसके कारण किसान नेताओं पर गंभीर आरोप भी लगाए जा रहे हैं। जिसके पश्चात भी किसानों का आंदोलन लगातार जारी है। वहीं पंजाबी गायिका रुपिंद्र हांडा ने कहा कि आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए युवा भी आंदोलन में शामिल हो रहे हैं। सरकार किसान आंदोलन को बदनाम करने का हर तरह का प्रयास कर रही है। कृषि कानून पूरी तरह से किसान विरोधी है, लेकिन इसके बाद भी सरकार धक्काशाही कर कानूनों को किसानों पर थोप रही है।
इस मौके पर अमृतपाल, जिला प्रधान राजू मलिकपुरा, निशान सिंह, बलदेव सिंह, कुलदीप सिंह, राकेश कुमार उपस्थित रहे।
शहर में बनी जाम की स्थिति
युवा कार रैली निकालते हुए बाइपास रोड से डबवाली रोड होते हुए ओवरब्रिज से हिसार रोड की तरफ पहुंचे। कारों की संख्या अधिक होने के कारण शहर में जाम की स्थिति भी बनी रही। ऐसे में यातायात पुलिस को भी काफी जाम खुलवाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।