फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Youth march against Agneepath

अग्निपथ के विरोध में युवाओं का पैदल मार्च

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Youth march against Agneepath
गोरीवाला में अग्निपथ योजना के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंकते युवा। संवाद - फोटो : Sirsa
गोरीवाला। जिले में अग्निपथ योजना का विरोध जारी है। रविवार को गांव चौटाला में युवाओं ने बस स्टैंड से मुख्य बाजार तक पैदल मार्च निकाला। इसके बाद पुलिस चौकी के आगे केंद्र सरकार का पुतला फूंका। युवाओं ने सरकार से योजना को रद्द करने की मांग की।
विज्ञापन

मार्च का नेतृत्व कर रहे युवा नेता राकेश फगोड़िया व नत्थू राम भारुखेड़ा ने बताया कि पिछले तीन साल से कोरोना के नाम पर फौज की भर्तियां स्थगित होती रही हैं। अनेक युवाओं ने लिखित व शारीरिक परीक्षाएं पास कर रखी है। सेना में भर्ती की आयु सीमा भी पार कर गई है। सरकार को जहां आयु सीमा में छूट देकर भर्ती करनी चाहिए थी और लंबित भर्तियों को पूरा करना चाहिए। ऐसे में सरकार ने अग्निपथ योजना लाकर युवाओं को गुमराह किया है। यह योजना चार वर्ष के बाद युवाओं के लिए रोजगार की अन्य कोई संभावना नहीं छोड़ती है। फगोड़िया ने कहा कि सरकार इस योजना की आड़ में सेना में नियमित रोजगार खत्म करने की पटकथा लिखने के साथ - साथ सेना में पेंशन को खत्म करने का भी मन बना चुकी है। इसलिए देश के नौजवानों के पास व्यापक आंदोलन के अलावा कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने युवा विरोधी अग्निपथ योजना को वापस नहीं लिया तो आगामी दिनों में देश व्यापी आंदोलन तेज किया जाएगा। इस मौके पर साहबराम, सोहनलाल भारुखेडा़, अजय, मनीष, जितेंद्र, गुरमीत, सुधीर, रोहित, कृष्ण कुमार, शंकरलाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed