{"_id":"69f0f88f7227ca02ce081aa0","slug":"youth-lodged-case-on-father-and-brother-sirsa-news-c-128-1-svns1027-157551-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: युवक ने पिता-भाई पर लगाया मारपीट का आरोप, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: युवक ने पिता-भाई पर लगाया मारपीट का आरोप, प्राथमिकी दर्ज
Tue, 28 Apr 2026 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 28 Apr 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
- पीड़ित की पत्नी को भी आई चोट, अस्पताल में भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
ऐलनाबाद। गांव ढाणी अमृतसर खुर्द में पारिवारिक विवाद में एक युवक ने अपने पिता और भाई पर मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एएसआई रतन सिंह के अनुसार पीड़ित लवदीप सिंह ने थाना ऐलनाबाद में दी शिकायत में बताया कि वह बीएससी मेडिकल की पढ़ाई कर चुका है। वर्तमान में खेती-बाड़ी का कार्य करता है। 6 अप्रैल को उसकी पत्नी जसनील कौर ने ऑपरेशन के जरिए बेटे को जन्म दिया था। वह अभी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही है।
लवदीप ने आरोप लगाया कि 26 अप्रैल की सुबह करीब 7 बजे उसके पिता कुलवंत सिंह घर की सीढ़ियों के पास काम कर रहे थे। तभी किसी बात को लेकर वह उसकी माता छिंद्र कौर से गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर पिता झगड़े पर उतारू हो गए। जब लवदीप बीच-बचाव करने पहुंचा तो पिता और उसके भाई सूरज प्रकाश ने उसे पकड़कर पीटा।
विज्ञापन
लवप्रीत ने आरोप लगाया कि जान बचाने के लिए भागने की कोशिश की लेकिन भाई ने रास्ता रोककर उसे नीचे गिरा दिया और गला दबाने का प्रयास किया। इस दौरान उसकी पत्नी और माता भी बचाव के लिए आईं। उनके साथ भी मारपीट की गई।
पीड़ित के अनुसार, घटना के बाद भी आरोपियों ने उसे और उसके परिवार को जान से मारने तथा घर से निकालने की धमकी दी। गंभीर चोट लगने और पत्नी की तबीयत बिगड़ने पर दोनों को पहले ऐलनाबाद के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां से डॉक्टरों ने उन्हें सिरसा सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। पत्नी का इलाज फिलहाल अस्पताल में चल रहा है।
एएसआई रतन सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर पिता कुलवंत सिंह और भाई सूरज प्रकाश के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।