{"_id":"664a9142229c9ff7b00447e4","slug":"youth-injured-in-accident-dies-during-treatment-sirsa-news-c-128-1-svns1027-119997-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत
Mon, 20 May 2024 05:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 20 May 2024 05:24 AM IST
विज्ञापन
सिरसा। नाथूसरी चोपटा क्षेत्र में हादसे में घायल युवक की हिसार में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में मृतक अरपन (20 वर्ष) के पिता इंद्रपाल वासी दडबा कलां ने बताया कि 14 मई को उसका बेटा अपनी बुआ कमलेश से बाइक मांगकर लाया था। जब वह लुदेसर मोड़ पर स्थित खाद की फैक्टरी के पास पहुंचा तो किसी अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी। इसमें अरपन गंभीर रूप से घायल हो गया।
आरोपी वाहन चालक हादसे के बाद फरार हो गया। जब उसे अपने बेटे के हादसे में घायल होने की सूचना मिली तो वह नाथूसरी चोपटा स्थित अस्पताल पहुंचा। जहां से डॉक्टर ने गंभीर हालत देखते हुए उसके बेटे को रेफर कर दिया। इस पर वह बेटे को हिसार स्थित निजी अस्पताल में लेकर पहुंचा। यहां पर शनिवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना से गांव में शोक छाया है। कई लोगों ने उनके घर जाकर शोक जताया है।