{"_id":"65c7a6b7a37d7cea7b01d41f","slug":"youth-hopeful-of-presenting-employment-oriented-budget-sirsa-news-c-21-hsr1019-318943-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: युवाओं को रोजगारपरक बजट पेश होने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: युवाओं को रोजगारपरक बजट पेश होने की उम्मीद
Sat, 10 Feb 2024 10:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 10 Feb 2024 10:09 PM IST
विज्ञापन
डॉ. मुकेश कुमार।
सिरसा। हरियाणा सरकार राज्य का बजट पेश करने वाली है। इस सरकार का यह अंतिम बजट होगा। लोकसभा चुनाव से पहले पेश होने वाला प्रदेश सरकार का यह बजट कर रहित और लोक लुभावना हो सकता है।
विधानसभा का बजट सत्र 20 फरवरी से शुरू होगा। इसके लिए जिले के युवाओं को बजट से खासी उम्मीद है। युवाओं को सरकार के इस अंतिम बजट से रोजगार को लेकर काफी उम्मीदें हैं। युवाओं का कहना है कि सरकार इस बार युवाओं को ध्यान में रखते हुए रोजगारपरक बजट पेश करेगी। युवाओं का कहना है कि देश का युवा समाज की रीढ़ के सामान होता है। अगर युवा सशक्त होगा, तभी देश का विकास होगा।
लोगों को बजट से बड़ी उम्मीद है। उनका मानना है कि इस बार सरकार युवाओं को ध्यान में रखते हुए रोजगारपरक बजट तैयार करेगी। देश में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। इनके साथ सबका साथ, सबका विश्वास और सबके प्रयास के मंत्र से आगे बढ़ना है। - सतबीर सहनी, विद्यार्थी।
विज्ञापन
युवाओं को रोजगार की ओर उन्मुख करने वाला बजट पेश होना चाहिए। शिक्षा, नौकरी के क्षेत्र में अभी बहुत कुछ होना बाकी है। इस बार आम बजट में उन्हें काफी उम्मीदें है। ताकि युवा वर्ग भी रोजगार के रथ पर सवार होकर समाज के लिए नई दिशाएं तैयार कर सके। - आजाद सिंह, विद्यार्थी।
शिक्षा, स्वास्थ्य और विपणन में रोजगार के लिए युवा बड़े चिंतित हैं। अनुसंधान और नई पहल को बढ़ावा देने की जरूरत है। वह इससे प्रोत्साहित होंगे। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े युवाओं को अहम मदद मिलेगी। सरकार के इस बजट से युवाओं को यही उम्मीद है। - राजेंद्र सिंह, विद्यार्थी।
युवा देश की रीढ़ के समान होते हैं। अगर देश का युवा ही सशक्त नहीं होगा तो देश कैसे आगे बढ़ेगा। इसलिए सरकार को युवाओं के हित में ही बजट तैयार करना चाहिए। उम्मीद है कि इस अंतिम बजट में राज्य सरकार युवाओं को कुछ तोहफा देकर जाएगी। इससे युवाओं के लिए रोजगार के रास्ते खुलेंगे। - सुमित मेहता, छात्र नेता।