फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Youth Festival being held for the first time after the Corona period, this time the program will be organized on Triveni theme

युवा महोत्सव: कोरोना काल के बाद पहली बार हो रहा युवा महोत्सव, इस बार चिवेणी थीम पर आयोजित होगा कार्यक्रम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Nov 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Youth Festival being held for the first time after the Corona period, this time the program will be organized on Triveni theme
सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए अभ्यास करती छात्राएं। - फोटो : Sirsa
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में 7 से लेकर 11 दिसंबर तक युवा महोत्सव का आयोजन किया जाना है। जिसके लिए युवा कल्याण निदेशालय ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं महोत्सव में जिन विद्यार्थियों ने प्रतियोगिताओं में भाग लिया है। उनकी रिहर्सल भी शुरू कर दी है। इस युवा महोत्सव में सिरसा और फतेहाबाद के कुल 62 कॉलेज हिस्सा लेंगे। कोरोना काल के बाद पहली बार युवा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसके लिए विद्यार्थियों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

कोरोना काल के कारण युवा महोत्सव में भाग लेने से वंचित रहे विद्यार्थियों के लिए उम्र की सीमा को भी बढ़ा दिया। पहले 25 साल तक के ही विद्यार्थी महोत्सव में भाग ले सकते थे। लेकिन अब 27 साल की आयु तक के विद्यार्थी युवा महोत्सव में भा ले सकेंगे। वहीं इस बार महोत्सव को त्रिवेणी युवा महोत्सव नाम दिया गया। विश्वविद्यालय से संबंधित कॉलेज 2 दिसंबर तक अधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। वहीं इस बार युवा महोत्सव के पांचों दिनों फाइन आर्ट की आइटमें भी साथ-साथ चलेंगी।
विज्ञापन

देशभर से बुलाए हैं डायरेक्टर
युवा महोत्सव में भाग लेने वाले विद्यार्थियों की रिहर्सल शुरू हो चुकी है। विद्यार्थी सुबह 9 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक भांगड़ा, गणेश वंदना, नाटक, डांस, हरियाणवी डांस आदि प्रतियोगिताओं की रिहर्सल कर रहे हैं। वहीं विश्वविद्यालय की तरफ से विशेष तौर पर हरियाणवी डांस और पंजाबी भांगड़ा तैयार करवाया जा रहा है। जिसके लिए देशभर से डायरेक्टर हायर किए गए। नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से नाटक के लिए भी डायरेक्टर हायर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार विश्वविद्यालय के 5 स्टेज पर प्रदर्शित की जाएंगी प्रस्तुतियां
इस बार युवा महोत्सव पर विश्वविद्यालय के 5 स्टेजों पर प्रस्तुतियां पेश की जाएंगी। विश्वविद्यालय के एमपी हॉल में करीब साढ़े 3 हजार दर्शक बैठ सकते हैं। इस स्टेज पर ग्रुप डांस प्रदर्शित किए जाएंगे। वहीं ऑडिटोरियम में नाटक, एकल डांस आदि प्रस्तुत किए जाएंगे। यहां पर करीब 500 दर्शक बैठक सकते हैं। एमबीए डिपार्टमेंट में बने स्टेज, ओपन स्टेज आदि पर भी कार्यक्रम प्रदर्शित किए जाएंगे।

कोरोना काल के बाद पहली बार युवा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। युवा महोत्सव किसी एक कॉलेज या विश्वविद्यालय का नहीं है। अपितु देश का कार्यक्रम है। क्योंकि इस महोत्सव के दौरान विजेता विद्यार्थियों की देेशभर में पहचान बनती है। 3 साल बाद महोत्सव हो रहा है इसलिए युवाओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं रिहर्सल भी शुरू कर दी गई है। जिसके लिए बाहर से डायरेक्टर हायर किए गए हैं।
डॉ. मंजू नेहरा, डायरेक्टर युवा कल्याण निदेशालय, चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed