फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Youth dies due to lightning, roof collapses due to rain, damage done

बिजली गिरने से युवक की मौत, बारिश से गिरी छत, हुआ नुकसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Youth dies due to lightning, roof collapses due to rain, damage done
छत गिरने से क्षतिग्रस्त हुआ सामान। - फोटो : Sirsa
डबवाली। उपमंडल के गांव चट्ठा में मंगलवार दोपहर आई बरसात में बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांववासी 31 वर्षीय मुनीष के तौर पर हुई है। जब बिजली गिरी तब मुनीष खेतों में काम कर रहा था।
विज्ञापन

मकान की छत गिरने से महिला व दो बच्चे घायल
रोड़ी। गांव कुरंगावाली में मकान की छत गिरने से एक महिला व 2 बच्चे घायल हो गए तो वहीं कमरे में पड़ा घरेलू सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। घायलों को अस्पताल मेें भर्ती करवाया गया। कुरंगावाली निवासी गोगड़ा सिंह की पुत्रवधु व उसके 2 पौत्र चारपाई पर बैठे थे। इसी दौरान अचानक कमरे की छत गिर गई। इस हादसे में महिला व दोनों बच्चे घायल हो गए। मकान गिरने से हुए धमाके की आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। वहीं छत गिरने से कमरे में रखा घरेलू सामान क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

बारिश से दो घरों की छत गिरी, बड़ा हादसा टला
डबवाली। मंगलवार को आई बारिश वार्ड 13 के दो परिवारों पर आफत बनकर बरसी। दोपहर को आई बरसात के कारण दो घरों की छत गिरने से हजारों रुपयों का कीमती सामान क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार वार्ड 13 में बाबा रामदेव मंदिर वाली गली में संतोष रानी के चौबारे की छत भरभराकर गिर गई। वहीं नीचे वाली छत मलबे का भार सह नहीं कर सकी, जिससे नीचे रह रहे तरसेम कुमार के कमरे की छत भी गिर गई। दोनों छत गिरने से काफी नुकसान हुआ है। इसके अलावा इनके साथ लगते ओमप्रकाश के घर की छत भी गिर गई। जिसके उसका भी काफी नुकसान हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed