{"_id":"652e2a1594595c52870a6012","slug":"youth-dies-after-car-goes-out-of-control-in-sirsa-family-was-going-to-attend-jagran-four-injured-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa: अनियंत्रित होकर कार पलटने से युवक की मौत; जागरण में शामिल होने जा रहा था परिवार, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa: अनियंत्रित होकर कार पलटने से युवक की मौत; जागरण में शामिल होने जा रहा था परिवार, चार घायल
Tue, 17 Oct 2023 01:13 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 17 Oct 2023 01:13 PM IST
सार
सिरसा में कर्ण सिंह अपने परिवार के साथ डबवाली क्षेत्र में जागरण में शामिल होने के लिए रात को जा रहा था। ऐसे में गांव पन्नीवाला मोटा के पास कार अनियंत्रित हो गई। जिसमें कर्ण को अधिक चोट आई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिरसा के ओढां के पास स्थित गांव पन्नीवाला मोटा में एक कारण अनियंत्रित होकर रोड पर पलट गई। जिसमें सवार परिवार के चार सदस्य घायल हो गए जबकि 24 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने सभी घायलों को अस्पताल में पहुंचाया। वहीं ओढां थाना पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
जानकारी अनुसार 24 वर्षीय बेगू रोड निवासी कर्ण सिंह अपने परिवार के साथ डबवाली क्षेत्र में जागरण में शामिल होने के लिए रात को जा रहा था। ऐसे में गांव पन्नीवाला मोटा के पास कार अनियंत्रित हो गई। जिसमें कर्ण को अधिक चोट आई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि परिवार के अन्य चार सदस्य घायल हो गए।
विज्ञापन
आसपास के लोगों ने कार में सवार सभी घायलों को बाहर निकाला और ओढां में स्थिति स्वास्थ्य केंद्र में लेकर पहुंचे। यहां पर डॉक्टरों ने कर्ण को मृत घोषित कर दिया जबकि अन्य परिवार के सदस्यों को सिरसा के नागरिक अस्पताल में रेफर कर दिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और रात को ही नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया। पुलिस अब मामले की जांच करने में जुटी है। वहीं परिवार के अन्य सदस्यों का स्वास्थ्य अब ठीक बताया जा रहा है।
विज्ञापन