{"_id":"6b0b11590f1681d50a027952","slug":"youth-died-in-accident-sirsa-news-c-128-1-svns1027-169328-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे आने से बीस वर्षीय युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे आने से बीस वर्षीय युवक की मौत
Sat, 28 Nov 2026 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 28 Nov 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ओढ़ां। राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 9 पर गांव पन्नीवाला मोटा पुलिस नाके के निकट ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से बीस वर्षीय युवक की मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
साहुवाला द्वितीय गांव निवासी धर्मपाल ने पुलिस को बयान दिया। उसने बताया कि उसका बीस वर्षीय बेटा पवन उसके साथ था। वे दोनों बनछटियों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली के साथ पनिहारी से गोरीवाला जा रहे थे। पनिहारी निवासी सतपाल इस ट्रैक्टर को चला रहा था।
विज्ञापन
धर्मपाल के अनुसार ट्रैक्टर चालक सतपाल वाहन को बहुत तेज रफ्तार में चला रहा था। वह लगातार लापरवाही बरत रहा था। धर्मपाल और उसके बेटे पवन ने चालक को दो बार ट्रैक्टर धीरे चलाने को कहा। चालक ने उनकी इस बात को पूरी तरह अनसुना कर दिया।
विज्ञापन
वे सभी पन्नीवाला मोटा कॉलेज के नजदीक पहुंचे। तेज रफ्तार के कारण पवन ट्रैक्टर से नीचे गिर गया। इसके बाद ट्राली उसके ऊपर से निकल गई। पवन की मौके पर ही मौत हो गई।
सहायक उपनिरीक्षक व जांच अधिकारी सुनील कुमार ने मामले की पुष्टि की है। पुलिस ने आरोपी चालक सतपाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इस संबंध में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
