फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   youth died by nasha

Sirsa News: गांव मोचीवाली में नशे से युवक की मौत, घर के बाहर मिला शव

Thu, 30 Apr 2026 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 30 Apr 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
youth died by nasha
ग्रामीणों ने पुलिस से कहा- नशे पर सख्ती से रोक लगनी चाहिए
विज्ञापन


संवाद न्यूज़ एजेंसी।

डिंग मंडी। गांव मोचीवाली में बुधवार को एक 23 वर्षीय युवक की नशे के कारण मौत हो गई। युवक सत्यवान मजदूरी करता था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया।

सत्यवान के चचेरे भाई विपिन ने बताया कि बुधवार शाम 8 बजे सत्यवान घर के सामने बने शौचालय में गया था। कुछ समय बाद वह घर के बाहर गिरा पड़ा मिला। उन्होंने उसे देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस के साथ परिजनों व ग्रामीणों की कुछ देर बहस भी हुई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने क्षेत्र में नशे की समस्या को लेकर नाराजगी जताई। पिता शिव कुमार ने बताया कि सत्यवान नशा करता था। नशे के कारण उसकी मौत हुई है। ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र में नशे पर सख्ती से रोक लगनी चाहिए अन्यथा वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि सत्यवान अविवाहित था। उसकी मौत किस वजह से हुई है। इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। वीरवार को शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस का कहना है कि नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed