Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Youth Congress protested in front of BJP office

Sirsa News: यूथ कांग्रेस ने भाजपा कार्यालय के समक्ष किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Youth Congress protested in front of BJP office
सिरसा।हुडा स्थित भाजपा कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करते हुए कांग्रेसी।
सिरसा। कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर दर्ज किए गए केस में हुई जीत पर वीरवार को जिला यूथ कांग्रेस ने हुडा स्थित भाजपा कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस के सभी बड़े नेता नदारद रहे। यूथ कांग्रेस के नेता ही प्रदर्शन करते हुए नजर आए। प्रदर्शन की अध्यक्षता यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह (बग्गा नंबरदार) ने की।
विज्ञापन

गोविंद सिंह ने कहा कि भाजपा सालों से बदले की राजनीति करती आई है। भाजपा ने बदले की राजनीति के चलते ही सोनिया गांधी व राहुल गांधी पर झूठा मुकदमा दर्ज करवाया, जिसमें पार्टी की जीत हुई। उन्होंने कहा कि इस केस में सत्य की जीत हुई है। उन्होंने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामला पूरी तरह से राजनीतिक द्वेष से प्रेरित है और जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

गोविंद सिंह ने कहा कि कोर्ट ने यंग इंडियन मामले में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ ईडी की कार्रवाई को अवैध और दुर्भावनापूर्ण करार दिया है। उन्होंने कहा कि कोर्ट का यह फैसला भाजपा सरकार की कथित बदनीयती और गैरकानूनी कार्रवाई का खुलासा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर प्रदेश महासचिव नवदीप कंबोज, प्रदेश महासचिव सतीश खिचड़, विधानसभा अध्यक्ष आनंद भांभू, ब्लॉक अध्यक्ष भारत नेहर, पंकज खारिया, परमवीर जैन, शिवराज रानियां, मोहित, लाखी ओढ़ां, मनमोहन गोयल सहित अन्य यूथ कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed