फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Youth commits suicide by hanging in Ganga, case registered against four sisters

Sirsa News: गंगा में युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, चार बहनों पर मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Oct 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
Youth commits suicide by hanging in Ganga, case registered against four sisters
सिरसा। गांव गंगा में चार बहनों के पिटाई से आहत होकर एक युवक ने घर में फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। पिता के बयान पर पुलिस चारों बहनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में रलदु सिंह निवासी गंगा ने बताया कि उसके तीन लड़के हैं। सबसे छोटा लड़का सुनील सेठी गोरीवाला में होटल पर काम करता था। 24 सितंबर रात करीब 10 बजे गांव की ममता अपनी तीन बहनों के साथ उनके घर में आई और सुनील के साथ मारपीट की। उन्होंने शोर मचाया तो वह सभी वहां से चली गईं। 29 सितंबर को वह अपनी पत्नी मनजीत कौर के साथ बेटे राजू के पास गांव किशनपुरा में चले गए। सुनील घर पर अकेला था। सोमवार सुबह जब वे घर पर आए तो मुख्य द्वार अंदर से बंद था। उन्होंने कुंडी तोड़कर गेट खोला तो उसका बेटा सुनील कमरे की छत में लगे सरिया के साथ रस्सी बांधकर लटका मिला। उसने आस पड़ोस के लोगों को मामले की सूचना दी और सुनील को फंदे से नीचे उतारा। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि सुनील ने ममता और उसकी तीन बहनों की पिटाई के आहत होकर आत्महत्या की है। उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने चारों बहनों पर आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा लगाकर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed