{"_id":"649336e5c12b8a6032025bb6","slug":"youth-attacked-due-to-enmity-shot-in-chest-injured-sirsa-news-c-128-1-shsr1023-1606-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: रंजिश के चलते युवक पर किया हमला, सीने में मारी गोली, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: रंजिश के चलते युवक पर किया हमला, सीने में मारी गोली, घायल
Wed, 21 Jun 2023 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 21 Jun 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। पुरानी रंजिश के चलते तीन व्यक्तियों ने हत्या करने के प्रयास से गदराणा निवासी 29 वर्षीय युवक को गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में लवदीप सिंह उर्फ लब्बी पुत्र गुरदीप मास्टर निवासी गदराणा ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। बुधवार सुबह आठ बजे वह और उसकी दादी नसीब, चचेरा भाई जशदीप माथा टेकने के लिए गांव की कुटिया में गए हुए थे। जब वह वहां से लौटने लगे तो आरोपी गुरमेल सिंह उर्फ गैला निवासी गदराणा ने पीछे से उसके सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। गग्गी ने लाठी उसकी कमर में मारी। जब उसने दोनों का विरोध करना शुरू किया तो गुरशिमरण निवासी गदराणा ने उसे जाने से मारने के लिए सीने पर पिस्तोल तान दी और गोली चला दी। गोली की आवाज सुनकर तरसेम सिंह व हरमन सिंह अन्य लोग भी मौके पर आ गए। उक्त आरोपी मौके से फरार हो गए। उनके साथियों ने उसे कालांवाली के अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां से उसे सिरसा के नागरिक अस्पताल में रेफर कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।