{"_id":"6a6f7ed5ade3e31a86078692","slug":"youth-arrested-with-heroine-sirsa-news-c-128-1-svns1027-162499-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: केलनिया रोड से 8.17 ग्राम हेरोइन सहित युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: केलनिया रोड से 8.17 ग्राम हेरोइन सहित युवक गिरफ्तार
Sun, 02 Aug 2026 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 02 Aug 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। शहर थाना सिरसा पुलिस ने केलनिया रोड से ब्रह्मानंद उर्फ आकाश को 8 ग्राम 17 मिलीग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। वह रानियां चुंगी, बाजीगर मोहल्ला का निवासी है।
पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने बताया कि पुलिस टीम गश्त पर थी। केलनिया रोड पर एक युवक पर शक होने पर पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की। राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी लेने पर उसके पास से हेरोइन बरामद हुई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। थाना प्रभारी ने बताया कि उसे अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। पुलिस ने नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जांच भी शुरू कर दी है।