फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   youth are corona positive and four people report nagetive

चार लोगों ने दी कोरोना को मात, शहर में युवक मिला पॉजिटिव

Sun, 21 Jun 2020 10:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
youth are corona positive and four people report nagetive
जिले में बिहार से लौटा एक युवक कोरोना संक्रमित पाया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने युवक को सिविल अस्पताल में आइसोलेट कर इलाज शुरू कर दिया है। वहीं रविवार को चार संक्रमितों कोरोना का मात देकर घर लौट गए। जिले में अब 18 संक्रमित हैं, जिनका सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 83 हो गई, वहीं ठीक होने वालों की संख्या 65 हो गई है। जिले 151 लोगों की रिपोर्ट अभी भी लंबित है।
विज्ञापन

बता दें कि रविवार को जिले के 18 लोगों की रिपोर्ट आई, जिसमें बिहार का रहने वाला एक युवक कोरोना संक्रमित पाया गया। वहीं अन्य 17 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। संक्रमित आने वाला युवक बीते दो दिन पहले बिहार से लौटकर सिरसा आया था। युवक के आते ही विभाग ने युवक के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए। युवक शहर की जेजे कॉलोनी में रहता था। युवक के संक्रमित आते ही विभाग अलर्ट हो गया और युवक को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर युवक के संपर्क में आए लोगों की जानकारी जुटाने में लग गया। वहीं जिले में कोरोना से संक्रमित चार लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुुके हैं। स्वास्थ्य विभाग ने चारों लोगों को घर भेजकर होम क्वारंटीन कर दिया है। स्वस्थ होने वालों दो संक्रमित शहर के शिव नगर और दो ऐलनाबाद के रहने वाले हैं। चारों संक्रमितों की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिले में संक्रमित मरीजों की ठीक होने का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। वहीं अधिकतर मरीज दूसरी रिपोर्ट में ही निगेटिव आ रही है। विभाग के अनुसार बाहर से आने वाले लोग ही सबसे ज्यादा संक्रमित पाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

बाहर से न आए तो रुक सकता है संक्रमण
सिविल सर्जन डॉ. सुरेंद्र नैन ने बताया कि अगर लोग बाहर से आना कम कर दें या फिर आकर अपनी जांच करवाएं और इस दौरान व किसी अन्य के संपर्क में न आएं तो जिले को कोरोना की महामारी से बचाया जा सकता है। जिले में अभी तक 5230 लोगों ने कोरोना जांच करवाया है, जिसमें 4955 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है तो वहीं अभी तक 151 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। अभी तक जिले में 83 लोग संक्रमित पाए गए हैं, जिसमें 65 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं तो 18 अभी भी सिविल अस्पताल में आइसोलेट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में बिहार से आने वाला युवक संक्रमित पाया गया है। वहीं चार संक्रमित ठीक होकर घर लौट चुके हैं। जिले में ज्यादातर संक्रमित बाहर से आने वाले हैं। लोग सामाजिक दूरी बनाए रखें और मास्क, सैनिटाइजर का निरंतर प्रयोग करते रहें।
-डॉ. सुरेंद्र नैन, सिविल सर्जन, स्वास्थ्य विभाग सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed