फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Youngster died due to collision with an unknown vehicle

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Youngster died due to collision with an unknown vehicle
सिरसा। दिहाड़ी-मजदूरी कर वापस लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस संबंध में सदर थाना पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। शिकायत में कृष्णपाल निवासी फरवाई कलां ने बताया कि उसका पुत्र रिंकू मेहनत मजदूरी करके अपने घर वापस आ रहा था। रिंकू के साथ प्रेम सिंह निवासी फरवाई कलां भी था। जब रिंकू व प्रेमसिंह बस अड्डा फरवाई कलां पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे अज्ञात वाहन चालक ने रिंकू को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से रिंकू के सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। एंबुलेंस से रिंकू को सिरसा के नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां उसके शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल सुरेंद्र कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed