फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Young man was shown a pistol and looted cash and goods at a tea stall

Sirsa News: चाय की रेहड़ी पर युवक को पिस्तौल दिखाकर नकदी व समान लूटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
Young man was shown a pistol and looted cash and goods at a tea stall
सिरसा/रानियां। जिले में बदमाशों ने दो अलग-अलग स्थानों पर पिस्तौल के बल पर लूटपाट की। संबंधित पुलिस थाना ने दोनों मामलों में केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी कर दी है। पहले मामले में शहर से पांच किलोमीटर दूर गांव मीरपुर के पास एक चाय की रेहड़ी पर बैठे युवक से स्कूटी पर सवार तीन युवकों ने पिस्तौल के बल पर नकदी व सामान लूट लिया। रानियां के गांव जोधपुरिया के पास तीन युवकों ने पिस्तौल के बल पर युवक से बाइक लूटा है।
विज्ञापन

सिरसा सदर पुलिस को दी शिकायत में गांव मीरपुर निवासी संदीप कुमार ने बताया कि वह नेशनल कॉलेज सिरसा में बीए फाइनल ईयर में पढ़ता है। उसका बड़ा भाई उमाशंकर डबवाली रोड पर चाय व जूस की रेहड़ी है। बुधवार रात को नौ बजे वह अपने बड़े भाई के पास पहुंचा। उसका भाई किसी काम से घर चला गया और वह रेहड़ी पर काम संभालने लगा। रात करीब 10 बजे स्कूटी पर सवार तीन युवक रेहड़ी पर आए और चाय मांगी। संदीप का कहना है कि जैसे ही उसने चाय बनाने वाले बर्तन में पानी डाला, इतने में ही एक युवक पीछे से आकर उस पर पिस्तौल तान दी और एक युवक ने तेजधार हथियार निकाल लिया। बदमाशों ने उसकी जेब में 2400 रुपये निकाल लिए और बीड़ी-सिगरेट के पैकेट व मोबाइल लूटकर फरार हो गए। हालांकि कुछ दूरी पर युवकों ने मोबाइल फेंक दिया, जो उसे मिल गया। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर नितिन कुमार ने बताया कि संदीप के बयान पर अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


जोधपुरिया के पास नकाबपोश युवकों ने बाइक व मोबाइल लूटा
रानियां के गांव जोधपुरिया निवासी अनिल कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शीशे की फिटिंग का काम करता है। वह बुधवार रात को सिरसा से अपना काम करके बाइक पर सवार होकर वापस अपने गांव जा रहा था। जोधपुरिया के पास ही स्कूटी सवार तीन नकाबपोश युवकों ने उसे रोका और पिस्तौल दिखाकर उसका बाइक व मोबाइल छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed