फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Young man dies under suspicious circumstances on his birthday, sisters accuse mother of murder

Sirsa News: जन्मदिन पर युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, बहनों ने मां पर लगाए हत्या के आरोप

Tue, 05 Nov 2024 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 05 Nov 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
Young man dies under suspicious circumstances on his birthday, sisters accuse mother of murder
नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मृतक रविंद्र के परिजन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। रानियां के वार्ड 9 का निवासी नाबालिग रविंद्र अपने ही जन्मदिन पर दुनिया छोड़कर चला गया। सोमवार देर रात को संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना परिजनों ने रानियां थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शव का नागरिक अस्पताल सिरसा में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
वहीं, मंगलवार को मृतक युवक की बहनें व अन्य परिजन नागरिक अस्पताल पहुंचे। दोनों बहनों ने अपनी मां पर ही भाई की हत्या करने के आरोप लगाए और पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मृतक की बहनों के बयान दर्ज कर लिए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस की तरफ से आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में मृतक रविंद्र की बहन ज्योति ने बताया कि सोमवार शाम को उसके पास भाई का फोन आया था। इस दौरान वह कह रहा था कि बहन मुझे ले जाओ नहीं तो ये मुझे मार देंगे। इसके बाद उन्हें देर रात को भाई की मौत की सूचना मिली। मृतक की बहन ज्योति व मनीषा ने बताया कि वह चार भाई बहन हैं। उन दोनों की शादी हो चुकी है। छाेटी बहन रजनी और रविंद्र मां के पास ही रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि मां के किसी व्यक्ति के साथ अवैध संबंध हैं। इस कारण उनके पिता दर्शन को भी मां ने तीन चार वर्ष से घर से बाहर निकाल रखा है। उनके पिता अब गांव मंगाला में अपने भाइयों के पास रहते हैं। बहनों ने अवैध संबंधों के आधार पर ही भाई की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। बहनों ने आरोप लगाया कि रविंद्र के शरीर पर चोटों के निशान भी है। हालांकि, पुलिस की तरफ से अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

17वें जन्मदिन के दिन मौत
मृतक रविंद्र का मंगलवार को जन्मदिन था। रविंद्र सैलून की दुकान पर काम करता था। सोमवार शाम को रविंद्र घर में बने कमरे में खाना खाकर सोया था। देर शाम को जब उसकी बहन रजनी उसे उठाने के लिए पहुंची तो रविंद्र ने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद परिजन उसे निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वर्जन :
मृतक की बहनों के बयान दर्ज किए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। - दिनेश कुमार, थाना प्रभारी, रानियां।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed