फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Young man cheated of Rs 43,000 by pretending to be a doctor

Sirsa News: चिकित्सक बता युवक से 43,000 रुपये ठगे

Fri, 03 Jan 2025 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 03 Jan 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Young man cheated of Rs 43,000 by pretending to be a doctor
सिरसा। साइबर ठग ने खुद को चिकित्सक बताकर जिले के गांव सकता खेड़ा में रहने वाले एक युवक से 43,000 रुपये ठग लिए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ साइबर ठगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव सकताखेड़ा निवासी सतनाम सिंह के मोबाइल फोन पर वीरवार को एक नंबर से टैक्स मैसेज आया। इसमें पहले 50 रुपये और फिर 44,950 रुपये उनके खाते में जमा करना लिखा गया था।
विज्ञापन


सतनाम ने बताया कि मैसेज आने के बाद एक अनजान मोबाइल नंबर से फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को चिकित्सक बताया। कहा कि मुझे किसी से रुपये लेने थे, जो मैं आपके पास भिजवा रहा हूं। आप मेरे पास भेज देना। संदेश पर विश्वास करके सतनाम ने 30,000 रुपये आरोपी के फोन नंबर पर गूगल पे कर दिए। इसके बाद आरोपी का फोन दोबारा आया तो वह बोला कि 15,000 रुपये और भेज दो।
विज्ञापन
विज्ञापन


उस समय सतनाम के खाते में 15,000 रुपये नहीं थे। इसलिए उसने अपने दोस्त पारस के खाते से आरोपी के खाते में 13,000 रुपये भेज दिए। इसके बाद सतनाम के मोबाइल पर एक टैक्स मैसेज आया। इसमें उसके खाते में 50,000 रुपये जमा दिखाए गए। सतनाम ने मैसेज समेत सारी बात अपने दोस्त पारस को बताई। पारस ने कहा कि धोखाधड़ी भी हो सकती है।

इस शंका की पुष्टि कराने के बाद सतनाम ने साइबर अपराध नियंत्रण के हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed