{"_id":"66771c465e3725da3b04c234","slug":"young-man-cheated-of-rs-16-lakh-in-the-name-of-sending-money-abroad-sirsa-news-c-128-1-slko1008-121571-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: विदेश भेजने के नाम पर युवक से ठगे 16 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: विदेश भेजने के नाम पर युवक से ठगे 16 लाख रुपये
Sun, 23 Jun 2024 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 23 Jun 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
सिरसा। हिसार रोड स्थित एक इंस्टीट्यूट ब्रिटिश ओवरसीज के मालिक पर एक युवक ने कनाडा भेजने के नाम पर 16 लाख की धोखाधड़ी को का आरोप लगाया है। आरोपी के खिलाफ सिविल लाइन थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित युवक गांव भरोखा का निवासी है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव भरोखा निवासी विनय कुमार कंबोज ने बताया कि वह विदेश जाना चाहता था। जनवरी 2022 में वह पीटीई की तैयारी करने लगा। इसी दौरान उसकी जान पहचान हिसार रोड स्थित ब्रिटिश ओवरसीज के मालिक नवप्रींस निवासी रानियां बाजार के साथ हुई। नवप्रींस ने उसे कहा कि वह विद्यार्थियों को विदेश भेजने का काम करता है और अब तक कई लोगों को विदेश भेज चुका है। इस पर वह उसकी बातों में आ गया।
नवप्रींस ने विनय से पूछा कि वह कहां जाना चाहता है। विनय ने कनाडा जाने की इच्छा जताई। नवप्रींस ने कहा कि पीटीई क्लियर होने के बाद वह उसका वीजा लगा देगा। इस पर करीब 16 लाख रुपये खर्चा आएगा। विनय ने बताया कि कि 12 सितंबर 2022 में वह पीटीई में पास हो गया। इसके बाद नवप्रींस ने वीजा की फाइल अप्लाई करने के लिए दस्तावेज मांगे। विनय का आरोप है कि आरोपी नवप्रींस ने उससे करीब 16 लाख रुपये कई बार-बार में ले लिए।
विज्ञापन
विनय का आरोप है कि नवप्रींस ने रुपये लेने के बाद भी उसे कनाडा नहीं भेजा। जब नवप्रींस से रुपये वापस मांगे तो उसने देने से इन्कार कर दिया और धमकी दी कि आइंदा उसके ऑफिस में आया तो छेड़छाड़ का झूठा केस दर्ज करा देंगे या फिर जान से मार देंगे। इसके बाद विनय ने पुलिस अधीक्षक सिरसा को अपनी शिकायत भेजी। सिविल लाइन थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी नवप्रींस व अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।