{"_id":"65847d82e6f23f8ffc00d27b","slug":"young-man-attacked-due-to-complaint-on-cm-window-hand-cut-with-sword-sirsa-news-c-128-1-sir1002-12171-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: सीएम विंडो पर शिकायत करने की रंजिश में युवक पर हमला, तलवार से काट दिया हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: सीएम विंडो पर शिकायत करने की रंजिश में युवक पर हमला, तलवार से काट दिया हाथ
Thu, 21 Dec 2023 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 21 Dec 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
घायल राजेंद्र सिंह।
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। सीएम विंडो में शिकायत करने पर गांव धोलपालिया में एक युवक पर बदमाशों ने हमला करवा दिया। हमलावरों ने तलवार से युवक का हाथ काट दिया। ऐलनाबाद थाना पुलिस ने घायल के बयान पर 21 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
गांव धोलपालिया निवासी 31 वर्षीय राजेंद्र सिंह ने बताया कि वह खेती बाड़ी करता है। गांव में कई युवक गुंडागर्दी करते हैं। इससे परेशान होकर उसने व अन्य ग्रामीणों ने राकेश उर्फ रॉकी निवासी काशी का बास और उसके साथियों के खिलाफ सीएम विंडो में शिकायत की। इसके बाद उसे धमकियां मिलने लगीं। बुधवार को वह सरकारी स्कूल में मिट्टी डालकर अपने घर जा रहा था। रास्ते में उसे राकेश उर्फ रॉकी व उसके 19-20 साथियों ने रोक लिया। उक्त लोगों ने उसपर हमला कर दिया। तलवार के वार से सिर को बचाने के लिए उसने अपना हाथ आगे कर दिया। जिससे तलवार उसके हाथ पर लगी और उसका हाथ कट गया। ग्रामीण उसे बचाने के लिए आने लगे तो राकेश उर्फ रॉकी ने उसके गले से चांदी की चेन छीन ल गए। जांच अधिकारी राजेश कुमार का कहना है कि पुलिस ने आरोपी राकेश उर्फ रॉकी,राकेश चलका, विजय नायक, कोशिश, संपत उर्फ सांपला, बनवारी लाल, सुरेंद्र, विरेंद्र सतबीर, सन्नी,सुनील, विक्रम व 12 अन्य युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। ज